सहारनपुर

मछलियों को दाना डालना एक व्यक्ति को पड़ गया महंगा, जानिए आखिर क्या हुआ ऐसा

देवबंद के विख्यात त्रिपुर बाला देवी मंदिर की घटना

2 min read
Dec 11, 2017

सहारनपुर. सुबह सवेरे मछलियों को दाना डालना देवबंद क्षेत्र के एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। वह कार लेकर मछलियों को दाना डालने पहुंचा था और कार खड़ी करके जैसे ही वह देवी कुंड पर मछलियों को दाना डालने गया तो किसी ने उसकी कार से 8 लाख रुपये उड़ा लिए। यह घटना देवबंद के विख्यात त्रिपुर बाला देवी मंदिर के प्रांगण में हुई है। यहां एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र संचालक की कार से किसी ने आठ लाख रुपये चोरी कर लिए हैं।

यह भी पढ़ें- गुजरात चुनाव को लेकर आजम खान ने की ये भविष्‍यवाणी, देखें वीडियो-

ये भी पढ़ें

मामा की बारात में 8 साल की मासूम के साथ हैवानियत

लालावाला गांव निवासी नरेश कुमार ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि छह दिसंबर को वह घर से कार में आठ लाख रुपये की नगदी लेकर चला था। रास्ते में वह देवीकुंड स्थित सरोवर में मछलियों को दाना डालने के लिए रुका था। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने कार में रखे 8 लाख रुपये चोरी कर लिए। जब वह जीटी रोड स्थित बैंक के सामने पहुंचा तो कार में रखे पैसे गायब मिले। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल पंकज त्यागी का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

हालांकि पुलिस घटना वाले दिन से ही इसे संदिग्ध मानकर चल रही है। जबकि नरेश कुमार का दावा है कि वह कार में रुपये लेकर अपने ग्राहक सेवा केंद्र पर जा रहा था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर यह पैसा नरेश के पास कहां से आया था यह पैसा नरेश का था या फिर ग्राहक सेवा केंद्र का था इन सभी पहलुओं पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि नरेश जो घटना अपने साथ होना बता रहा है वह आखिर कितनी सच है।

ये भी पढ़ें

रेल यात्री कृपया ध्‍यान दें, आज ये महत्‍वपूर्ण ट्रेन रहेंगी कैंसिल
Published on:
11 Dec 2017 10:39 am
Also Read
View All