सहारनपुर

‘जहां-जहां हिंदू घटा है, वहां-वहां हिंदू कटा’, साध्वी प्राची के बेबाक बोल- 9 प्रान्त हिंदूविहीन

Sadhvi Prachi Big Statement: साध्वी प्राची ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि जहां-जहां हिंदू घटा है, वहां-वहां हिंदू कटा है। उन्होंने कहा कि 9 प्रान्त हिंदूविहीन हो गए हैं।

2 min read
साध्वी प्राची ने बड़ा बयान।

Sadhvi Prachi Big Statement: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पूरे होने पर हुए हिंदू सम्मेलन में साध्वी प्राची पहुंची। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून लाए।

ये भी पढ़ें

बीमार और लाचार 70 साल की मां पर बेटे ने बरपाया कहर: एक के बाद एक जड़े थप्पड़; बेटी ने अमेरिका से….

UP News in Hindi: साध्वी प्राची का बड़ा बयान

साध्वी प्राची ने कहा जनसंख्या नियंत्रण कानून से देश की बड़ी समस्या का समाधान होगा। उन्होंने सभी हिंदुओं को जातियों से ऊपर उठकर एकजुट रहने पर बल दिया।

Uttar Pradesh News in Hindi: हिंदू बिखर रहा है: साध्वी प्राची

शनिवार को अंबाला रोड स्थित DC जैन इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित हिंदू सम्मेलन में बोलते हुए साध्वी प्राची ने कहा, '' हिंदू सम्मेलन की जरूरत इसलिए पड़ी कि हिंदू बिखर रहा है।" उन्होंने कहा कि घटोगे तो कटोगे।

Sadhvi Prachi Latest Statement: 'जहां-जहां हिंदू घटा है, वहां-वहां हिंदू कटा'

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए साध्वी प्राची ने कहा, ''जहां-जहां हिंदू घटा है, वहां-वहां हिंदू कटा है। उन्होंने कहा कि आज 9 प्रान्त हिंदूविहीन हो गए हैं।'' साथ ही उन्होंने हिंदुओं में 40 साल की उम्र में शादी करने की परंपरा को गलत ठहराया। उन्होंने 20 से 25 साल की उम्र में शादी करने की बात कही।

Saharanpur News In Hindi: 'रामायण की शिक्षा स्कूलों में नहीं दे सकते'

साध्वी प्राची ने कहा, '' आज एक सम्प्रदाय है, जो मदरसों में इस्लाम की शिक्षा देता है, लेकिन हमारा दुर्भाग्य है कि हम गीता और रामायण की शिक्षा स्कूलों में नहीं दे सकते।"

Saharanpur News: शॉल ओढ़ाकर साध्वी प्राची का स्वागत

सम्मेलन में कथावाचक नीरज, राष्ट्रीय स्वयंसेवक के विभाग प्रचारक आशुतोष, जिला बेहट कार्यवाह राज सिंह, नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी, व्यवस्था प्रमुख मयंक गुप्ता, राजू पंवार, नीतीश सैनी समेत अन्य लोगों ने भी संबोधित किया। इससे पूर्व पालिकाध्यक्ष कोमल पंवार के साथ BJP नेता नेहा राणा जादि ने साध्वी प्राची को शॉल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कथा वाचक नीरज कुमार ने तथा संचालन रमेश सुखीजा ने किया।

ये भी पढ़ें

1, 2, 3, 4 फरवरी को मौसम दिखाएगा रौद्र रूप! इन जिलों में होगी झमाझम बारिश

Also Read
View All

अगली खबर