
सहारनपुर: यह घटना आपके राेंगटे खड़े कर देगी। सहारनपुर के मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर में एक बच्ची को कुत्तों ने नोच-नोच कर मार डाला। यह बच्ची अपनी सखियों के साथ जंगल में लकड़ी बीनने गई थी। इसी दौरान खूंखार कुत्तों dog ने हमला बोल दिया। साथ में आई बड़ी बच्चियों ने तो दौड़कर अपनी जान बचा ली लेकिन 8 साल की मासूम को कुत्तों ने नाेच डाला।
यह भी पढ़ें: यूपी के सहारनपुर में फिर इंटरनेट सेवाएं बंद
यह घटना रविवार की है। मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर के रहने वाले मन्नान की 8 वर्षीय बेटी मिस्बाह गांव के ही कुछ बच्चों के साथ जंगल में लकड़ियां बीनने गई थी। हम आपकाे बता दें कि सहारनपुर का मिर्जापुर इलाका अभी भी बेहद पिछड़ा हुआ है और यहां गरीबी है। यहां के बच्चे जंगल में लकड़ियां बीनने के लिए जाते हैं और फिर इन लकड़ियों से ही घर में खाना पकता है। गांव के अन्य बच्चों के साथ मिस्बाह भी जंगल गई थी और वही कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला बोल दिया। जब तक गांव वाले पहुंचे तब तक वह पूरी तरह से घायल हो चुकी थी।
खून से लथपथ आठ साल की इस मासूम काे लेकर परिवार के लाेग जिला अस्पताल की ओर दाैड़े लेकिन रास्ते में ही मिस्बाह ने दम ताेड़ दिया। इस घटना से पूरा गांव सदमे में है और बच्ची केपरिवार में कोहराम मचा हुआ है। सहारनपुर एसएसपी दिनेश कुमार पी ( Saharanpur SSP ) ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि जांच कराई जा रही है वन विभाग के अफसराें काे सूचना दी गई है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह खूंखार कुत्ते कैसे हैं। इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति ना हाे इसके लिए भी प्रयास किए जा रहे हैें।