जिलाधिकारी की ओर से दिए गए इस लेटर में लिखा गया कि दिल्ली की घटना को लेकर गलत तरीके से अफवाह फैलाई जा सकती हैं इस आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। ऐसी अफवाहें जिले का माहौल बिगाड़ सकती हैं। ऐसे में इंटरनेट सेवाएं बंद किया जाना आवश्यक है। भारत संचार निगम लिमिटेड समेत अन्य सभी प्राइवेट ऑपरेटर्स काे यह निर्देश दिए गए कि वह इंटरनेट सेवाएं अग्रिम आदेश तक के लिए सस्पेंड कर देंं। इन आदेशों के अनुपालन में सहारनपुर में रविवार मध्यरात्रि से इंटरनेट सेवाएं रोक दी गई, इंटरनेट सेवा बैन कर दी गई।