सहारनपुर

सहारनपुर: ऑफिसर कॉलोनी में दिनदहाड़े नाबालिग लड़की की हत्या

वारदात काे अंजाम देकर हत्याराेपी फरार ऑफिसर कालाेनी में हुई घटना से उठे कई सवाल    
less than 1 minute read
girl.jpg
murder

सहारनपुर ( saharanpur crime news ) दिल्ली रोड स्थित ऑफिसर कॉलोनी में दिनदहाड़े एक नाबालिक लड़की की हत्या कर दी गई। हत्यारे ने घर में घुसकर इस वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गया। वारदात के समय लड़की अपने घर पर अकेली थी कुछ देर बाद जब मां घर पर पहुंची तो बेटी को मृत पाकर उसकी चीख निकल गई।

एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ और पड़ताल में यह बात सामने आई है कि लड़की घटना के समय अपने घर पर अकेली थी। इसी दौरान एक युवक बाइक पर सवार होकर ऑफिसर कॉलोनी में घुसा और लड़की के घर पहुंच गया। युवक पूर्व में भी लड़की के घर पर आता रहा है इसकी जानकारी मिली है। युवक कुछ देर बाद वापस चला गया और जब मां घर पर पहुंची तो लड़की मृत मिली।

आशंका जताई जा रही है कि गला दबाकर लड़की की हत्या की गई है। पुलिस हत्यारे की तलाश कर रही है। डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस अफसरों का कहना है कि महत्वपूर्ण सुराग वारदात स्थल से हाथ लगे हैं जिनके आधार पट जल्द घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

ऑफिसर कॉलोनी में घुसकर जिस तरह से हत्यारे ने दिल में ही बेखौफ तरीके से इस वारदात को अंजाम दिया है उससे ऑफिसर कॉलोनी में रह रहे परिवारों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।

Updated on:
20 Jul 2020 08:52 pm
Published on:
20 Jul 2020 08:50 pm
Also Read
View All
‘देश में लोकतंत्र का कत्ल हो रहा है, विपक्ष के नेताओं को घेरकर मारा जा रहा’, भाजपा पर बरसे कांग्रेस सांसद इमरान मसूद

राम मंदिर चंदा विवाद: इमरान मसूद बोले- ट्रस्ट बताए कितना पैसा आया और कहां खर्च हुआ

सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया बिहार का बदमाश, वाराणसी से एक लाख और चंदौली से 25 हजार का था इनाम

‘लड़की की दूसरी जगह शादी होने से प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत’, सहारनपुर में प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर कर ली आत्महत्या

‘राहुल गांधी का हाथ थाम लो, वरना खत्म हो जाओगे’ कांग्रेस सांसद इमरान मसूद की सपा को बड़ी चेतावनी, बंगाल-महाराष्ट्र का दिया हवाला