सहारनपुर

सहारनपुर में भी राेहिंग्या की तलाश, डीएम-एसएसपी ने किया जेल का निरीक्षण

Highlights सहारनपुर समेत मेरठ व मुजफ्फरनगर में भी तलाश यूपी के आठ जिलों में जारी हुई राेहिंग्या की सूची
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Apr 2020, 3:38 PM IST
sspsahharanpur.jpg
ssp saharanpur

सहारनपुर। COVID-19 virus कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे के बीच सहारनपुर में राेहिंग्या शराणर्थियों की तलाश भी शुरू हाे गई है। यूपी के आठ जिलों में राेहिंग्याओं के हाेने की आशंका के चलते उनकी तलाश कर कोरोना टेस्ट कराने के निर्देश दिए गए हैं। इन आठ जिलों में सहारनपुर के साथ-साथ मुजफ्फरनगर और मेरठ का नाम भी शामिल हैं।

दिल्ली में राेहिंग्या शरणार्थियों के भी जमात में शामिल हाेने की खबरें आने के बाद राेहिंग्या शरणार्थियों के भी कोरोना टेस्ट कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। एसएसपी दिनेश कुमार पी के अनुसार सहारनपुर एक राेहिंग्या है। सहारनपुरवासियों के लिए अच्छी खबर यह है कि वह जेल में है। पुलिस प्रशासन ने उसकी हिस्ट्री ट्रैस करना शरू कर दिया है। इसके पिछलें दिनों की लाेकेशन की जानकारी ली जा रही है।

इसी क्रम में रविवार काे जिलाधिकारी अखिलेश सिंह और एसएसपी दिनेश कुमार पी ने जिला जेल का निरीक्षण किया। यहां पर कोरोना के खतरे काे समझाते हुए बंदियों से साेशल डिस्टेंसिंग का पालन करने काे कहा। इस दाैरान जेल प्रशासन काे भी निर्देशित किया गया है बाहरी लाेगाें का प्रवेश कम से कम हो और सैनिटाइजिंग का पूरा इंतजाम रहे।

Updated on:
19 Apr 2020, 3:38 PM IST
Published on: