बुलंदशहर कोतवाली सिटी के साठा निवासी निकुंज भारद्वाज ने कालेआम चौराहे, अंसारी और साठा रोड पर तैनात पुलिसकर्मियों को सैनिटाइज कराया। साथ ही जो लोग रास्ते में मिले उनको भी सैनिटाइज कराते हुए लॉकडाउन का पालन करने की अपील की। बच्चे की इस पहल की सभी ने सराहना की है। निकुंज भारद्धाज के पिता ने बताया कि पुलिसकर्मी समाज के लिए कोरोना जंग के बीच लड़ाई लड़ रहे है। उनके लिए भी खड़ा होना जरुरी है।