सहारनपुर

JNU Attack पर बोले सपा प्रवक्‍ता- यह घटना सरकार की ओर से प्रायोजित है

Highlights JNU में हुई हिंसा में कई स्‍टूडेंट हुए हैं घायल सपा नेता ने कहा- JNU की घटना बेहद ही निंदनीय सरकार को न्यायिक जांच कराने की मांग की

less than 1 minute read
jnu.jpg
जेएनयू हिंसा (फाइल फोटो)

सहारनपुर। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में हुई हिंसा में कई स्‍टूडेंट घायल हुए हैं। इसको लेकर सहारनपुर (Saharanpur) के सपा (Samajwadi Party) विधायक (MLA) संजय गर्ग ने कहा कि जेएनयू की घटना बेहद ही निंदनीय है। यह घटना सरकार की ओर से प्रायोजित है। अगर विद्यार्थी कैंपस मे सुरक्षित नहीं रहेंगे तो फिर उनकी सुरक्षा कहां होगी।

कई स्‍टूडेंट हुए घायल

सपा के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता एवं विधायक ने कहा कि हमले में दर्जनभर से अधिक छात्र-छात्राएं, प्रोफेसर और छात्र संघ की अध्यक्ष भी घायल हुई हैं। यह निंदनीय घटना है। इस घटना की जितनी भी निंदा की जाए, उतनी ही कम है। सरकार को न्यायिक जांच करानी चाहिए और जिन लोगों ने भी ऐसा किया है। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। संजय गर्ग ने यह भी कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपनी बात कहने का हक है, लेकिन अगर इस तरह से किया जाएगा तो यह बेहद गलत है।

सपा विधायक ने की यह मांग

उनका कहना है कि इसकी न्यायिक जांच कराकर दूध का दूध और पानी का पानी होना चाहिए। कैंपस में अगर छात्र-छात्राएं विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। अपना विरोध दर्ज करा रहे थे तो ऐसा नहीं होना चाहिए। एम्स (AIIMS) में बच्चों को भर्ती कराया गया है। यह बहुत ही दुखद बात है।

Published on:
06 Jan 2020 11:16 am