उन्होंने कहा कि हम देश के सभी लोगों को यकीन दिलाना जाते हैं, खास तौर से हिंदुस्तान के मुसलमानों को, भारत आपका है। आपकी नागरिकता को कभी खतरा नहीं था, न है और न हागा। मोदी सरकार गरीबों, खासतौर पर मुसलमानों को, मकान दे रही है। उनके घर तक रोजगार पहुंचा रही है। सड़कें पहुंचा रही है। फिर उनको वहां से क्यों हटाया जाएगा। झूठ का झाड़, सच के पहाड़ के नीचे खत्म हो जाएगा। किसी भी भारतीय को नागरिकता का परिचय देने की जरूरत नहीं है। अभी जनगणना होने वाली है। अगर इसमें भी आपका नाम नहीं लिखा हुआ है तब भी आपसे कोई दस्तावेज नहीं लिया जाएगा। आपका नाम फिर भी आएगा। हर भारतीय नागरिक, विशकर मस्लिम, हिंदुस्तानी थी, हिंदुस्तानी है और हिंदुस्तान रहेगा। नकवी बोले कि पिछले पांच साल में हिंदुस्तान में तकरीबन साढ़े 5 हजार लोगों को भारतीय नागरिकता दी है। उसमें पाकिस्तान के ज्यादातर लोग हैं।