बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री (CM) कल्याण सिंह (Kalyan Singh) का 5 जनवरी (January) को जन्मदिन मनाया जा रहा है। उनके जन्मदिन से पहले ही भाजपा विधायक (BJP MLA) देवेंद्र सिंह लोधी ने कल्याण सिंह को राम मंदिर निर्माण ट्रस्ट का चेयरमैन बनाने की मांग करते हुए उनको जन्मदिन का तोहफा देने की कोशिश की है। बुलंदशहर (Bulandshahr) समेत वेस्ट यूपी में कल्याण सिंह का दबदबा रहा है। उनके बेटे राजबीर सिंह बुलंदशहर की डिबाई विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं।