बता दें कि इस मामले में सपा सांसद आजम खान और जिलाध्यक्ष के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किए गए थे। इस मामले में सपा जिलाध्यक्ष पहले ही अपनी जमानत करा चुके हैं। वहीं, सांसद आजम खान ने अभी तक भी इस मामले में जमानत नहीं करा सके हैं। शनिवार को आजम खान को कोर्ट में पेश होना था, लेकिन वह पेश नहीं हो सके।