सहारनपुर

यहां SC/ST प्रदर्शनकारियों ने दूल्हे को शादी करने से रोका, बारात समेत भेजा वापस

प्रदर्शनकारियों ने दूल्हे कई बार आग्रह के बाद भी उसकी नहीं सुनी।
2 min read
• •
Updated: 2 Apr 2018, 3:12 PM IST
Victim groom

सहारनपुर। भारत बंद को लेकर सहारनपुर में हंगामा कर रहे प्रदर्शनकारियों ने शादी रचाने जा रहे दूल्हे की कार को भी वापस कर दिया। जब दूल्हे ने यह कहा कि आज मेरी शादी है तो प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आज बंद है। हंगामा और प्रदर्शन है। शादी कल कर लेना। काफी देर तक आग्रह करने के बाद भी जब प्रदर्शनकारी नहीं माने तो दूल्हे के परिवार वालों ने गाड़ी को वापस करा लिया। इस पर दूल्हे का चेहरा उतर गया।

गाड़ी वापस होने पर ये बोला दूल्हा
जब प्रदर्शनकारियों ने दूल्हे की गाड़ी को वापस किया तो दूल्हे का चेहरा उतर गया। अभी तक जिस दूल्हे की आंखों में काजल चमक रहा था गाड़ी को वापस कराये जाने पर दूल्हे की आंखों में मायूसी छा गई। इस बारे में पूछने पर दूल्हे ने बताया कि उसने प्रदर्शनकारियों से काफी रिक्वेस्ट की थी और यह भी कहा था कि आज उसकी शादी है।

उसकी गाड़ी को न रोका जाए। लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने और उन्होंने कह दिया कि आज सारे रास्ते बंद हैं। जब प्रदर्शन खत्म हो जाएगा। उसके बाद शादी कर लेना यह कहते हुए हमारी गाड़ी को वापस करा दिया।

परिवार वालों ने बढ़ाया दूल्हे का हौसला
दूल्हे की गाड़ी में सवार उनके परिवार और रिश्तेदारों ने दूल्हे का हौसला बढ़ाया और कहा कि परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। हमारे पास और बहुत से रास्ते हैं ऐसे रास्ते हैं जो गाड़ी निकल सकती है और वहां जाम भी नहीं होगा। शादी तो आज ही होगी। निकाह आज ही पढ़ा जाएगा।

प्रदर्शनकारियों ने मुख्य मार्ग पर जाम लगाया हुआ है। लेकिन वह ऐसे बहुत से रास्ते जानते हैं, जो मोहल्लों से होकर निकलते हैं और खेत-खलिहानों से होकर पहुंच जाएंगे। इसके बाद परिवार वालों ने दूल्हे की गाड़ी को वापस करा दिया और कॉलोनी की सड़क से निकलकर रवाना हो गए।

Updated on:
2 Apr 2018, 3:12 PM IST
Published on: