2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दक्षिण चीन सागर: चीन ने तैनात किया रॉकेट लॉन्चर, विवादित हिस्से को लेकर बढ़ा तनाव

इस विवादित द्वीप पर चीनी सैन्य निर्माण का अमरीका ने विरोध किया है। और इस द्वीप समूह में नेविगेशन की आजादी पर जोर भी दिया था।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिजनोर

•

image

Punit Kumar

•

Updated: 17 May 2017, 6:02 PM IST

south china sea

south china sea

दक्षिण चीन सागर पर एक बार फिर मामला गंभीर हो गया है। इस बार चीन ने वियतनाम के गोताखोरों के ठिकानों के नजदीक विवादित चट्टान पर रॉकेट लॉन्चर तैनात कर दिया है। चीन सरकारी अखबार के मुताबिक, चीन का कहना है कि यह द्वीप चीन का हिस्सा है। ऐसे में वह अपनी सुरक्षा को लेकर सीमित तौर पर सैन्य कार्यवाई कर सकता है।

चीनी अखबार के मुताबिक, चीन ने फियरी क्रॉस चट्टान पर नॉरिनको CS/AR-1 55 mm एंटी फ्रॉगमैन रॉकेट लॉन्चर्स को तैनात कर दिया है। साथ ही उसका कहना है कि उसने अपनी सुरक्षा और दुश्मन को जवाब देने के लिए ऐसा किया है। तो वहीं फिलीपींस, वियतनाम और ताइवान इस विवादित द्वीप का लगातार विरोध करते रहे हैं। उनका कहना कि यह द्वीप समूह उनके इलाके में आता है।

गौरतलब है कि इस विवादित द्वीप पर चीनी सैन्य निर्माण का अमरीका ने विरोध किया है। और इस द्वीप समूह में नेविगेशन की आजादी पर जोर भी दिया था। इसके अलावा अमरीका का कहना था कि बाकी देशों को इस इलाके में हवाई और नौपरिवहन का पूरा आधिकार है। जिसे लेकर अमरीका ने साउथ चाइना सी के नजदीक जलपोत भी भेजे थे। जिसका चीन ने कड़ा विरोध किया था।

गौरतलब है कि दक्षिण चीन सागर दक्षिण-पूर्व एशिया के कई देशों से घिरा हुआ है। जिस पर चीन के अलावा वियतनाम, फिलीपीन्स, मलेशिया, इंडोनेशिया और ताइवान भी अपना दावा करते हैं। और इस मामले में अंतरराष्ट्रीय न्यायालय ने चीन के दावे को गलत बताया था। जिसका चीन ने विरोध करते हुए खारिज कर दिया था।