1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस के लिए चुनौती था CCTV कैमरे में कैद हत्यारोपी, अब की यह कार्रवाई

इतने निर्मम तरीके से की गई व्यक्ति की हत्या कि जानकर दहल जाएगा आपका दिल।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 1 Apr 2018, 8:30 PM IST

Baghpat police

बागपत। शहर के पुराने कस्बे में एक मंदबुद्धि व्यक्ति की हत्या पुलिस के लिए चुनौती बन गई। चुनौती भी तब जबकि हत्यारा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। दिलचस्प बात यह है कि बागपत पुलिस के सामने हत्यारा था और पुलिस सीसीटीवी फुटेज से हत्यारे को पकड़ना चुनौती मान रही थी।

यह भी पढ़ें-उपचुनाव से पहले भाजपा के इस विधायक पर लगा 48 लाख रुपए हड़पने का आरोप, मचा हड़कंप

गौरतलब है कि बागपत में एक युवक की लाइव हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई थी, जिसमें युवक की गला दबाने के बाद ईंटों से कूटकर हत्या की गई थी। हत्यारे ने पहले गला दबाया और फिर ईंट से वार कर उस मंदबुद्धि युवक को मौत के घाट उतार दिया। हत्या की यह वारदात कस्बा स्थित पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर हुई, लेकिन घर के बहार लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात कैद हो गयी।

यह भी पढ़ें-कैराना उप चुनाव से पहले इस बाबा ने की भविष्य वाणी, गठबंधन से भाजपा को होगा बड़ा नुकसान

मृतक का नाम राम रहीम था जो काफी समय से बागपत कस्बे में रह रहा था। हत्या की यह वारदात सभी ने सीसीटीवी कैमरे में देखी और हत्यारे को भी। लेकिन बागपत पुलिस के लिए हत्यारे को पकड़ना चुनौती था। बागपत SP का मानना है कि हत्या के पीछे हत्यारे का मकसद आश्चर्यजनक है।

यह भी पढ़ें-बड़ा खुलासा: हरियाणा में लिखी गई थी इस विधायक से क्रॉस वोटिंग कराने की कहानी

हत्यारा मृतक व्यक्ति से ईर्ष्या करता था इसलिए उसकी हत्या कर दी, जिसको पकड़ना पुलिस के लिए चुनौती बन गया। दिलचस्प बात यह है हत्यारा सीसीटीवी कैमरे में कैद था और पुलिस उसको चुनौती मान रही थी। जबकि बागपत में दीप मोबाइल की दुकान में हुई लाखों की चोरी का सही खुलासा बागपत पुलिस आज तक नहीं कर पाई है।

यह भी देखें-पति ने नशे में गला रेतकर की पत्नी की हत्या

इस चोरी का भी सीसीटीवी फुटेज बागपत पुलिस को मिला था। लेकिन यह चुनौती बागपत पुलिस आज तक पूरी कर नहीं कर पाई। हालांकि बागपत पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या का खुलासा भी कर दिया है। हत्यारोपी पवन सैनी निवासी देशराज मौहल्ला बागपत को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश