सहारनपुर

महिला दिवस पर प्रदेश में शुरू हाे रहा विशेष अभियान, महिलाओं की समस्यों का हाेगा निवारण

महिलाओं की शिकायत निस्तारण में फर्जी आंकड़ेबाजी करने वाले अधिकारी किए जाएंगे दंडित रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष के लम्बित आवेदन पत्र महज तीन दिन में होंगे निस्तारित  

less than 1 minute read
International Women's Day today, a unique example of women's empowerment in Khairagarh ...
Women's Day - Respect for the spirits of women

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

सहारनपुर. महिला दिवस (Women's Day ) पर महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण करने के लिए सात दिन का विशेष अभियान चलाया जाएगा और इस अभियान के तहत महिलाओं की सभी समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा।

अभियान काे सफल बनाने के लिए सहारनपुर कमिश्नर एवी राजमौलि ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि महिलाओं की समस्याओं का इस अवधि में त्वरित समाधान किया जाए। महिलाओं की समस्याओं का गुणवत्तापरक निस्तारण किया जाए इसके लिए पीड़ित महिला से जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व मुख्य विकास अधिकारी स्वयं फीडबैक लेंगे और जानेंगे कि महिला की समस्या का समधाना ठीक से हुआ या नहीं।

इस दौरान महिलाओं की शिकायत निस्तारण की फर्जी आंकड़ेबाजी करने वाले अधिकारियों को चिन्हित कर दण्ड़ित किया जाए। रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष के अंतर्गत लम्बित आवेदन पत्रों को तीन दिन के भीतर निस्तारित किये जाए। उन्होंने अधिकारियों को यह निर्देश भी दिए की यह भी निर्देश दिए कि अधिकारी अपने भ्रमण के दौरान विद्यालयों एवं पुलिस थानों में महिला शौचालयों का निरीक्षण अवश्य करें। जिन पुलिस थानों में महिला शौचालय नहीं है वहां विभागीय समन्वय स्थापित कर शौचालयों का निर्माण कराया जाए।

Published on:
07 Mar 2021 09:44 pm