
यूपी में लव जिहाद का एक और मामला, पीड़िता का आरोप- नाम और धर्म छिपाकर आरोपी ने धोखे से की शादी
पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
सहारनपुर (Saharanpur ) नाम बदलकर झूठे प्रेम जाल में फंसाकर शादी करने और शादी के बाद जबरन धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाए जाने की घटना सामने आई है। पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत करते हुए अपनी जान को खतरा बताया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत करने पहुंची युवती ने बताया कि वह सिटी क्षेत्र की ही रहने वाली है। बताया कि एक युवक ने नाम बदलकर उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया और फिर उससे शादी कर ली। दोनों का एक साल का बच्चा भी है। महिला के आरोपों के अनुसार अब शादी के दो साल बाद पति उस पर धर्म बदलने का दबाव बना रहा है और जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो पति उसे छोड़कर चला गया।
पीड़िता अब अकेली अपने घर पर रह रही हैं। उसने एसएसपी को दी शिकायत में अपनी जान को भी खतरा बताया है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी युवक हरडाखेड़ी का रहने वाला है। एसएसपी ने संबंधित थाना पुलिस को पूरे मामले की जांच कर देने के निर्देश दिए हैं।
पीड़िता ने एसएसपी काे बताया कि आराेपी पति उसे रास्ते में ही छाेड़ गया। पति ने उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। जब उसने विराेध किया ताे पति गुस्से में आ गया और बीच रास्ते ही उसे छाेड़कर चला गया। अब पुलिस इस मामले की जांच करेगी।
Published on:
07 Mar 2021 08:55 pm
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
