सहारनपुर

UP Crime : घर में सो रहे भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या

UP Crime : घर वालों को गोली की आवाज आई लेकिन उन्हे लगा कि शादियों का सीजन चल रहा है कोई आतिशबाजी कर रहा होगा।

2 min read
आंख बंद करो सरप्राइज देते हैं… बोलकर नाबालिग छात्र के गले में घोंप दिया चाकू, खेल-खेल में जानलेवा हमला(photo-patrika)

UP Crime : सहारनपुर के नकुड़ थाना क्षेत्र के गांव टिडौली में अज्ञात बदमाशों ने भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। जिस समय हत्यारोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया उस समय भाजपा नेता अपने घेर में सो रहे थे। परिवार वालों के अनुसार उन्हे गोली की आवाज सुनाई तो दी लेकिन शादियों का सीजन होने की वजह से सोचा कि कोई आतिशबाजी कर रहा होगा। इस तरह वारदात को आसानी से अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए।

ये भी पढ़ें

शादी से पहले दूल्हे समेत 4 चचेरे भाइयों की मौत, बारात से पहले निकली अर्थी, तीन थे इकलौते बेटे

सुबह परिवार वालों के जगने पर पता चली घटना

सुबह जब परिवार के लोग जगे तो उन्हे इस घटना का पता चला। घर के मुखिया की खून से लथपथ लाश देखकर परिवार वालों के पैरों तले से जमीन खिसक गई। आनन-फानन में पुलिस को घटना की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया लेकिन कोई ऐसा सटीक सुराग नहीं मिला जिससे हमलावरों की पहचान की जा सके। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल गोली से मौत होना माना जा रहा है।

सुबह चाय लेकर आई थी बहू (UP Crime )

भाजपा के अंबेहटा मंडल उपाध्यक्ष की बीती देर रात उनके ही गांव टीडौली में गोली मारकर हत्या कर दी गई। 65 वर्षीय धर्म सिंह भाजपा के अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष थे। बेटे सुशील कोरी ने बताया कि उनके पिता रोजाना की तरह घेर में सो रहे थे। सुबह जब उनकी पत्नी सुनीता ने चाय देने के लिए गई तो देखा कि पिताजी की चारपाई के पास खून पड़ा है। यह देख सुनिता के हाथ से चाय का कप गिर गया और उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर परिवार के लोग डर गए और दौड़कर पहुंचे तो देखा कि धर्म सिंह की मौत हो चुकी थी और खून भी सूख चुका था। इससे अंदाजा लगाया गया कि रात में किसी ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी है। धर्म सिंह के बड़े बेटे ने पुलिस को बताया कि, रात में करीब दो बजे कुत्तों के भौंकने की आवाज आई थी। इसके बाद पटाखे जैसी आवाज आई लेकिन उन्हे यही लगा कि शादियों का सीजन चल रहा है किसी ने पटाखा चलाया होगा और उन्होंने आवाज को गंभीरता से नहीं लिया।

Updated on:
09 Nov 2025 08:52 pm
Published on:
08 Nov 2025 08:05 pm
Also Read
View All

अगली खबर