स्मार्ट सिटी सहारनपुर का है मामला दुल्हन ने सुहागरात पर की थी डिमांड डिमांड सुनकर उड़ गए पति के हाेश सुबह जब सास काे लगी खबर ताे पहुंच गई थाने जानिए ऐसा क्या मांग लिया था दुल्हन ने
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी सहारनपुर की दुल्हन ने सुहागरात पर पति से मुंह दिखाई के बदले ऐसी डिमांड कर दी जिसे सुनकर पति के ही हाेश उड़ गए। इतना ही नहीं जब दुल्हन की डिमांड का पता सास काे चला ताे वह सीधे थाने पहुंच गई। जब पुलिस थाने में भी महिला की सुनवाई नहीं हुई ताे सास ने एसएसपी काे पूरा मामला बताते हुए कार्यवाही की मांग की।
सहारनपुर एसएसपी दिनेश कुमार पी ने इस मामले की जांच महिला थाना काे दी है। सास की शिकायत और दुल्हन की डिमांड काे सुनकर एक बार खुद एसएसपी भी हैरान रह गए। दरअसल यह मामला माेबाइल फाेन से जुड़ा है। एसएसपी से शिकायत करने पहुंची सास ने बताया कि दुल्हन ने सुहागरात पर मुंह दिखाई के बदले Oppo Smart Phone और jio sim Card मांगा है। सास ने यह भी बताया कि जब वह दुल्हन की इस डिमांड काे पूरा नहीं कर पाए ताे उसने तलाक की धमकी दे दी।
सास ने एसएसपी काे अपनी शिकायत देते हुए आशंका जताई कि अब दुल्हन उन्हे दहेज के झूठे मामले में उलझा सकती है वह धमकी दे रही है कि यदि oppo phone नहीं मिला ताे वह तलाक के लिए दहेज उत्पीड़न के आराेप भी लगाएगी। एसएसपी ने इस मामले की जांच महिला थाना काे दी है। दुल्हन सहारनपुर शहर की रहने वाली है जबकि पति गांव से है। हम इस नव दंपति के सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करते हैं और यही कारण है कि हम यहां इस नवदंपति की पहचान काे सार्वजनिक नहीं कर रहे। एसएसपी दिनेश कुमार का कहना है कि इस तरह के मामलों काे काउसलिंग के जरिए सुलझाया जाता है। दाेनाें पक्षाें की काउंसलिंग के लिए मामले की जांच महिला थाना काे दी गई है।