सम्भल

VIDEO: यूपी की इस लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी, सपार्इयों की धड़कन बढ़ी

- समाजवादी पार्टी प्रत्याशी डाॅ. शफीकुर्रहमान बर्क को देंगे टक्कर- एआईएमआईएम के उत्तर प्रदेश नेतृत्व ने संभल लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरने का आग्रह किया- संभल सीट को लेकर हैदराबाद में असदुद्दीन ओवैसी की टीम कर रही है आंकलन
2 min read
• •
Updated: 17 Mar 2019, 4:12 PM IST
AIMIM chief asaduddin owaisi
पहली बार यूपी की इस लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी!

संभल. सपा-बसपा आैर रालोद के बैनर तले समाजवादी पार्टी ने संभल सीट से डाॅ. शफीकुर्रहमान बर्क को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। वहीं अन्य किसी बड़े दल ने संभल से अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। इसी बीच संभल से ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को चुनाव लड़ाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। एआईएमआईएम के उत्तर प्रदेश नेतृत्व ने भी असदुद्दीन ओवैसी से संभल लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरने का आग्रह किया है। बता दें कि हाल ही में पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने हैदरादाबाद में आेवैसी को पत्र सौंपकर चुनाव लड़ने की मांग की है।

यहां बता दें कि 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में एआईएमआईएम ने पहली बार उत्तर प्रदेश की संभल विधानसभा सीट में अपना उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारा था, जिसमें एआईएमआईएम प्रत्याशी को उम्मीद से कहीं अधिक वोट मिले थे। वहीं 2017 के चुनाव में संभल विधानसभा सीट से डाॅ. शफीकुर्रहमान बर्क के पोते जियाउर्रहमान बर्क प्रत्याशी थे। वहीं लोक सभा चुनाव में सपा ने डाॅ. शफीकुर्रहमान बर्क को उम्मीदवार बनाया है। इससे एआईएमआईएम को अब यहां भी बड़ी उम्मीद है। एआईएमआईएम के संभल जिलाध्यक्ष शहजाद खां का कहना है कि बर्क के उतरने समीकरण उनके पक्ष में हैं। इसलिए संभल सीट को लेकर हैदराबाद में असदुद्दीन ओवैसी की टीम नए सिरे से आंकलन कर रही है।

सूत्रों की मानें तो एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी इस बार हैदराबाद के साथ यूपी की एक सीट से भी लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। बता दें कि सबसे पहले हैदराबाद में आयोजित पार्टी की एक बैठक के दौरान उत्तर प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने यह सुझाव दिया था। हालांकि इस पर असदुद्दीन औवैसी ने कहा है कि वे पहले अन्य नेताओं से बातचीत और जनता की प्रतिक्रिया लेने के बाद ही इस पर कोई फैसला ले सकते हैं।

Updated on:
17 Mar 2019, 4:12 PM IST
Published on: