7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लोक सभा की इस हाॅट सीट पर होगा महासंग्राम, जया प्रदा आैर आजम खान होंगे आमने-सामने

सपा आजम खान तो भाजपा जयप्रदा को रामपुर लोक सभा सीट से चुनाव लड़ाने की तैयारी में
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रामपुर

•

image

lokesh verma

•

Updated: 16 Mar 2019, 12:18 PM IST

azam khan and jaya prada

लोक सभा की इस हाॅट सीट पर होगा महासंग्राम, जया प्रदा आैर आजम खान होंगे आमने-सामने

रामपुर. 2019 लोकसभा चुनाव में सबसे दिलचस्प मुकाबला रामपुर सीट पर देखने को मिल सकता है। सूत्रों की मानें तो भाजपा रामपुर सीट से फिल्म अभिनेत्री आैर राजनेता जय प्रदा को चुनाव मैदान से उतार सकती है। बताया जा रहा पार्टी के पैनल में जय प्रदा का नाम सबसे ऊपर है। वहीं समाजवादी पार्टी सूत्रों की मानें तो वह इस सीट आजम खान को उतारने जा रही है। वहीं आजम खान भी यह साफ कर चुके हैं कि पार्टी हार्इकमान ने टिकट दिया तो वे चुनाव लड़ेंगे। अगर दोनों दलों ने जय प्रदा आैर आजम खान के नाम पर मुहर लगार्इ तो यहां महासंग्राम देखने को मिलेगा। यही वजह है कि स्थानीय राजनीति गरमा गर्इ है।

यह भी पढ़ें- सपा ने घोषित की 5वीं सूची, गाजियाबाद से इस ब्राह्मण प्रत्याशी को दिया टिकट, जानिये कौन हैं 'मुन्नी'

यहां बता दें कि जय प्रदा रामपुर लोकसभा सीट से दो बार सांसद रह चुकी हैं। यही वजह है कि भाजपा हार्इकमान जय प्रदा के नाम पर गंभीरता से विचार कर रही है। पार्टी सूत्रों की मानें तो भाजपा के पैनल में जय प्रदा का नाम सबसे आगे चल रहा है। हालांकि जब इस संबंध में स्थानीय नेताआें से बात की गर्इ तो उन्होंने कहा कि जया प्रदा के चुनाव लड़ने का एेलान करने का काम बड़े स्तर पर किया जाना है। कयास लगाए जा रहे हैं कि भाजपा की पहली सूची में शनिवार को उनके नाम पर मुहर लगने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- आजम खान पहली बार लोकसभा चुनाव में आजमाएंगे किस्मत, इस सीट से लड़ेंगे चुनाव

उल्लेखनीय है कि रामपुर लोक सभा सीट सपा-बसपा आैर रालोद गठबंधन में समाजवादी पार्टी के खाते में आर्इ है। वहीं आजम खान की रामपुर में अच्छी पकड़ है। आजम खान रामपुर विधानसभा से 9 बार चुनाव जीत चुके हैं। यही वजह है कि समाजवादी पार्टी आजम खान को लोकसभा चुनाव में उतारने जा रही है। सूत्रों की मानें तो जल्द ही उनके नाम की अाधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी। यह पहली बार होगा जब आजम खान लोकसभा चुनाव में किस्मत आजमाते नजर आएंगे। इस संबंध में अभी आजम खान ने चुप्पी साध रखी है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा है कि पार्टी उन्हें टिकट देती है तो वे चुनाव जरूर लड़ेंगे।

यह भी पढ़ें- यूपी के इस शहर में 250 सपा कार्यकर्ताआें आैर नेताआें के खिलाफ दर्ज हुआ केस, जानिये क्यों

ज्ञात हो कि आजम खान जय प्रदा को लेकर अक्सर गलत बयानबाजी करते रहते हैं। इनकी अदावत तब सामने आई, जब अमर सिंह के लिए आजम खान को सपा से बाहर कर दिया गया था। इसके बाद आजम खान ने अमर सिंह के साथ ही जय प्रदा के खिलाफ जमकर आग उगली थी। जबकि 2004 के लोक सभा चुनाव में आजम खान ने खुद जया प्रदा को चुनाव लड़वाया था।

यह भी पढ़ें- कैराना लोकसभा सीट को लेकर भाजपा के दिग्गजों ने शामली में डाला डेरा, देखें वीडियो