अमरोहा. उत्तर प्रदेश के अमरोहा में दो पक्षों जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि नगर पंचायत के सफार्इ कर्मचारियों आैर एक दुकानदार के बीच मामूली बात को लेकर बहस हो गर्इ थी। इसके बाद देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि दुकानदार पक्ष के लोगों ने नगर पंचायत परिसर में घुसकर सफार्इ कर्मियों को बेरहमी से पीटा। इसके बाद पीड़ित सफार्इ कर्मी आैर उनके परिजन रिपोर्ट दर्ज कराने पुलिस चौकी पहुंचे तो उसी दौरान दूसरे पक्ष के लोग भी पहुंच गए। पुलिस चौकी में फिर दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुर्इ। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन हालात देख वे भी चौकी से भाग खड़े हुए। इसके बाद दोनों पक्षों ने पुलिस चौकी में जमकर तोड़फोड़ की। चौकी में तोड़फोड़ की सूचना मिलते ही एसपी विपिन ताडा, एसपी बृजेश सिंह आैर सीआे जितेंद्र सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि फिलहाल पुलिस ने एक आरोपी शहजाद को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं घायल सफार्इ कर्मियों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है।