7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चेन्नई एक्सप्रेस में हथियारबंद बदमाशों का धावा, ट्रेन के 3 कोचों में की लूटपाट

- सहारनपुर से रुड़की के बीच बदमाशों ने हथियारों के बल पर यात्रियों को लूटा - चेन्नई एक्सप्रेस ट्रेन में शुक्रवार रात ढार्इ बजे घुसे बदमाश - सहारनपुर जीआरपी ने पीड़ित यात्री की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

lokesh verma

•

Updated: 16 Mar 2019, 1:08 PM IST

Chennai Express

चेन्नई एक्सप्रेस में हथियारबंद बदमाशों का धावा, ट्रेन के 3 कोचों में की लूटपाट

सहारनपुर. चेन्नई एक्सप्रेस ट्रेन में बदमाशों ने एक दर्जन यात्रियों से हथियारों के बल पर की लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि यह वारदात शुक्रवार देर रात करीब ढार्इ बजे हुर्इ। जिस समय बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया उस समय सभी यात्री सो रहे थे। वहीं ट्रेन में एस्कार्ट भी नहीं थी। बदमाशों के ट्रेन की बोगी में आते ही यात्री दहशत में आ गए। इस दौरान बदमाशों ने ट्रेन के तीन कोच में यात्रियों से जमकर लूटपाट की। फिलहाल जीआरपी ने पीड़ित यात्री की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- लोक सभा की इस हाॅट सीट पर होगा महासंग्राम, जया प्रदा आैर आजम खान होंगे आमने-सामने

जीआरपी से मिली जानकारी के अनुसार, यह वारदात चेन्नई एक्सप्रेस में शुक्रवार देर रात करीब ढार्इ बजे सहारनपुर से रुड़की के बीच हुर्इ। एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक सभी लोग ट्रेन में सो रहे थे। इसी बीच जैसे ही ट्रेन सहारनपुर से निकली तो कुछ बदमाशों ने ट्रेन पर धावा बोल दिया आैर ट्रेन के कोच में घुस आए। उनके कोच में घुसते ही यात्री दहशत में आ गए। हथियारबंद बदमाशों को देख यात्री बुरी तरह सहमे हुए थे। वहीं बदमाशों ने एक-एक कर तीन कोच मे यात्रियों से जमकर लूटपाट की आैर फरार हो गए। वारदात के बाद यात्रियों ने जानकारी की तो पता चला कि ट्रेन में एस्कार्ट ही नहीं है। इसके बाद जैसे ही चेन्नर्इ एक्सप्रेस रुड़की पहुंची तो यात्रियों ने जीआरपी को आपबीती बतार्इ। रुड़की पुलिस शनिवार सुबह पीड़ित यात्रियों को लेकर सहारनपुर स्टेशन पहुंची। जहां जीआरपी ने पीड़ित यात्री की तहरीर पर लूटपाट में मुकदमा दर्ज किया है। जीआरपी के मुताबिक इस बड़ी वारदात को चार बदमाशों ने अंजाम दिया है।

यह भी पढ़ें- VIDEO: आजादी के बाद से यूपी के इस मुस्लिम बहुल गांव में नहीं हुआ कोर्इ अपराध, योगीराज में पहली बार पहुंची पुलिस तो...