सम्भल

Ayodhya Ram Mandir Donation Row: ‘चंपत राय चंदा लेकर चंपत हो गए’, राकेश टिकैत बोले- हमने चंदा दिया, सवाल पूछने का पूरा हक

Ayodhya Ram Mandir Donation Row: किसान नेता राकेश टिकैत ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने राम मंदिर चढ़ावा विवाद को लेकर कहा कि हमने भी चंदा दिया है और सवाल पूछने का पूरा हक है।
2 min read
• •
Jun 28, 2026
rakesh tikait kisan mahapanchayat meerut sugarcane price
राकेश टिकैत का बड़ा बयान | Image - FB/@ChaudharyRakeshTikait

Ayodhya Ram Mandir Donation Row: किसान नेता राकेश टिकैत रविवार को संभलपहुंचे। यहां उन्होंने राम मंदिर दान विवाद को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि यह सब एक ही गैंग के लोग हैं। देश से बाहर इन्हें ले जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमने भी राम मंदिर निर्माण में चंदा दिया है और हमें सवाल पूछने का पूरा हक है।

राकेश टिकैत का बड़ा बयान

राम मंदिर चढ़ावे के विवाद को लेकर राकेश टिकैत ने कहा, '' वो गैंग के लोग हैं उन्हें सभी को पकड़ना जरूरी है। हमने भी राम मंदिर निर्माण में चंदा दिया है और हमें सवाल पूछने का पूरा हक है।''

राम मंदिर दान विवाद पर राकेश टिकैत का बयान

उन्होंने कहा कि भी सभी को पता है कि चंदा चोरी हुआ है। टिकैत ने कहा, '' ये जो चंदा चोर हैं ये गाय के नाम पर काम करते हैं। तिरंगे के नाम पर काम करते हैं, लेकिन इनका मकसद कुछ नहीं है। ना ही इनको उस चीज से हमदर्दी है।'' उन्होंने कहा कि जो गिनती करने वाले लोंग है वो गड़बड़ करते हैं। राकेश टिकैत ने कहा कि चंपत राय चंदा लेकर चंपत हो गए हैं।

मंदिर के चढ़ावे में कथित चोरी के मामले की जांच तेज

बता दें कि अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे में कथित चोरी के मामले की जांच लगातार तेज होती जा रही है। रविवार सुबह पुलिस ने जेल में बंद आठों आरोपियों के घरों पर एक साथ छापेमारी की। सुबह करीब 7 बजे शुरू हुई इस कार्रवाई में पुलिस की छह अलग-अलग टीमों ने विभिन्न स्थानों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के परिजनों से पूछताछ की और आसपास रहने वाले लोगों से भी मामले से जुड़ी जानकारी जुटाई।

टिन्नू यादव के घर मिला ताला

छापेमारी के दौरान मुख्य आरोपी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू के घर पर ताला लगा मिला। पुलिस ने अन्य आरोपियों के घरों की भी तलाशी ली। इस अभियान में राजस्व विभाग के अधिकारियों, विशेष रूप से लेखपालों को भी शामिल किया गया, ताकि आरोपियों की संपत्ति और अन्य रिकॉर्ड की भी जांच की जा सके। जांच एजेंसियों को आशंका है कि चोरी किए गए चढ़ावे का कुछ हिस्सा आरोपियों के घरों या अन्य ठिकानों से बरामद हो सकता है।

पुलिस के अनुसार, दान गबन मामले की जांच के दौरान आरोपियों के ठिकानों से अब तक करीब 79 लाख 85 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। बरामद रकम को कथित गबन से जोड़कर जांच की जा रही है।