सम्भल

CAA के समर्थन में भाजपा ने संभल में सौ मीटर लम्बे तिरंगे के साथ निकाली जागरूकता रैली

Highlights -CAA जागरूकता को लेकर चंदौसी में निकाली रैली -राज्य मंत्री गुलाबो देवी और बलदेव सिंह औलख रहे मौजूद -पूरे देश में CAA का हो रहा है विरोध -भाजपा भी अब समर्थन में चला रही है जन जागरण अभियान
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Jan 2020, 3:56 PM IST
caa_support.jpg

संभल: नागरिकता संशोधन कानून (CAA) का विरोध पूरे देश में अलग-अलग जगह पारित होने के साथ ही हो रहा है। वहीँ अब भाजपा (BJP) ने इसके लिए जन जागरण अभियान छेड़ रखा है। इसी कड़ी में आज राज्य मंत्री गुलाबो देवी (Gulabo Devi) के नेतृत्व में चंदौसी में सौ मीटर तिरंगे के साथ सीएए के समर्थन में पदयात्रा(Railly) निकाली गयी। इस दौरान कई भाजपा नेता और विधायक भी मौजूद रहे। वहीँ मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए भारी मात्रा में पुलिस बल भी तैनात रहा।

Metro में सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर, Twitter पर आई अहम जानकारी

निकाली यात्रा
नागरिकता संशोधन कानून बनने के बाद से ही देशभर में विरोधी दलों एवं मुस्लिम समुदाय के लोग सड़क पर उतर कर विरोध जता रहे हैं। नागरिकता संशोधन कानून क्या है और इसे क्यों लागू किया गया है। इसी उद्देश्य से देशभर में भाजपा की जन जागरण पदयात्रा जारी है। जिसमें भाजपा से जुड़े कार्यकर्ता और पदाधिकारी आम जनता को नागरिकता संशोधन कानून के बारे में जानकारी दे रहे हैं कि इस कानून का भारत वंश में रहने वाले किसी भी समुदाय के लोगों के खिलाफ नहीं हैं। यह कानून पाकिस्तान बांग्लादेश और अफगानिस्तान में रहने वाले अल्पसंख्यकों के लिए लागू किया गया है, जो वहां धार्मिक प्रताडऩा के शिकार हुए हैं। इस कानून से उन्हें भारत की नागरिकता दी जाएगी इससे किसी की नागरिकता छिनने नहीं जा रही है।

JNU विवाद पर अभिनेता रजा मुराद बोले- बच्चों का मोराल बढ़ाना गलत तो दीपिका सबसे बड़ी गुनाहगार

नहीं जाएगी नागरिकता
राज्य मंत्री गुलाबो देवी और बलदेव सिंह औलख ने लोगों को समझाया कि ये कानून नागरिकता नहीं लेगा, विपक्षी दल जानबूझ कर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। न ही इस कानून में किसी को परेशान किया जाएगा।

Published on: