28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Noida / Metro में सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर, Twitter पर आई अहम जानकारी

Metro में सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर, Twitter पर आई अहम जानकारी

Highlights: -इन दिनों मेट्रो (Noida Metro) देरी से चल रही है -जिसके चलते रोजाना यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है -हालांकि इसे देखते हुए DMRC ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर नोटिफिकेशन जारी किया है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 12 Jan 2020, 3:52 PM IST

metro.jpg

नोएडा। अगर आप भी दिल्ली और नोएडा के बीच मेट्रो (Metro) में सफर करते हैं तो ये खबर आपके बहुत काम की है। कारण, इन दिनों मेट्रो (Noida Metro) देरी से चल रही है। जिसके चलते रोजाना यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि इसे देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (Delhi Metro Rail Corporation) ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसमें इसका कारण बताया गया है।

यह भी पढ़ें : 1 अप्रैल से UP में बदल जाएगी शराब बिक्री की प्रक्रिया, जारी होने जा रहा नया नोटिफिकेशन

दरअसल, डीएमआरसी की ब्लू लाइन मेट्रो की रफ्तार नोएडा के सेक्टर-61 मेट्रो स्टेशन और नोएडा सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन की ट्रेनें अन्य दिनों की तुलना में धीमी है। डीएमआरसी द्वारा किए गए ट्वीट में बताया गया है कि दोनों मेट्रो स्टेशनों के बीच बने ट्रैक से सटे सड़क मार्ग पर मरम्मत का काम चल रहा है, जिसकी वजह से इन स्टेशनों पर मेट्रो को धीमी गति से चलाया जा रहा है। हालांकि ट्वीट में यह नहीं बताया गया है कि ये समस्या कब तक रहेगी।

यह भी पढ़ें : गाड़ी की नंबर प्लेट को लेकर जारी हुआ नोटिफिकेशन, Traffic Police अब नहीं काट सकेगी चालान

जानकारी के लिए बताया दें कि ब्लू लाइन रूट पर अति व्यस्तता के चलते शनिवार और रविवार के दिन को ट्रैक से सटे सड़क मार्ग का तेजी से मरम्मत कार्य करने के लिए चुना गया है। क्योंकि इन दो दिन अधिकांश दफ्तर (सरकारी, निजी और प्राइवेट) बंद रहते हैं। जिसके चलते सड़क और मेट्रो में दबाव कम रहेगा।