सम्भल

Sambhal News: हाथों में मेहंदी लगाए इंतजार करती रही दुल्हन, बारात लेकर नहीं पहुंचा दूल्हा, टूट गई शादी

Sambhal News: यूपी के संभल में एक लड़की की शादी का मामला बिगड़ गया। लड़की के पिता ने पुलिस में शिकायत दी है कि जिसे दूल्हा बनकर बारात लेकर आना था, उसने शादी से इंकार कर दिया।

2 min read
Nov 07, 2024
Sambhal News: हाथों में मेहंदी लगाए इंतजार करती रही दुल्हन।

Sambhal News Today: संभल जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक दुल्हन हाथों में मेहंदी लगाए दूल्हे का इंतजार कर रही। लेकिन लड़का बारात लेकर नहीं पहुंचा। लड़के के परिवार वालों ने ऐन वक्त पर ऐसी डिमांड रखी कि लड़की का गरीब पिता उसे पूरा नहीं कर पाया। जिसके बाद वर पक्ष ने शादी ही तोड़ दी।

युवक के परिवार वालों ने महिला के परिवार से शादी की तैयारियों के लिए कुछ वक्त मांगा और 5 नवम्बर को 50 लोगों की बारात लाकर इज्जत के साथ उनकी बेटी को विदा कर ले जाने की बात कही। इस बात पर राजी होते हुए महिला पक्ष के लोग लड़की को विदा करने की तैयारियों में लग गए। लेकिन शादी से दो दिन पहले लड़के वालों ने दहेज में कार और 50 की जगह 500 लोगों की बारात लाने की बात को कहा। साथ ही यह भी कहा कि अगर वह कार और 500 लोगों को खाना नहीं देते हैं, तो बारात नहीं लेकर आएंगे।

तय तारीख के मुताबिक 5 नवंबर, मंगलवार को बरात आनी थी लेकिन लड़के वाले बरात लेकर नही पहुंचे। लड़की हाथों में मेहंदी लगाए दूल्हे का इंतजार करती रही। लड़की के परिवार वालों ने शादी की पूरी तैयारी की हुई थी लेकिन कार की मांग न पूरी करने की वजह से उनकी बेटी की बारात ही नहीं आई।

लड़की के पिता ने कहा कि उनके पास पैसे नहीं थे, लेकिन फिर भी उन्होंने शादी की तैयारी की थी। लड़के के परिवार वालों ने शादी के लिए पैसे और गाड़ी की मांग की। लेकिन जब यह पूरा नहीं हुआ तो लड़का शादी के लिए नहीं आया। लड़की के पिता ने कहा कि उनकी बेटी को झांसे में लेकर चार साल तक शोषण किया गया। अब शादी से मुकरने पर उन्हें बहुत दुख हो रहा है।

Also Read
View All

अगली खबर