सम्भल

आधी रात का समय… अचानक ऐसा क्या हुआ की पत्नी ने काट डाला पति का प्राइवेट पार्ट?

Crime News: आधी रात का समय पत्नी ने पति का प्राइवेट पार्ट काट डाला। जिसके बाद शख्स को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। जानिए, पूरा मामला क्या है?
less than 1 minute read
Oct 04, 2025
dispute broke out at midnight wife cut husband private part
पत्नी ने काट डाला पति का प्राइवेट पार्ट। फोटो सोर्स-Ai

Crime News: उत्तर प्रदेश के संभल में पत्नी ने पति के प्राइवेट पार्ट को ब्लेड से काट दिया। शुक्रवार देर रात दोनों के बीच मामूली सी बात पर विवाद हो गया। जिसके बाद पत्नी ने पति पर हमला कर दिया।

पत्नी ने काट डाला पति का प्राइवेट पार्ट

पीड़ित शख्स को लहूलुहान हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से डॉक्टर्स की टीम ने उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। घटना गुन्नौर थाना इलाके की बताई जा रही है।

मामूली बात को लेकर हुआ विवाद

बताया जा रहा है कि पीड़ित शख्स राजू की शादी बदायूं जिले के सहसवान थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव की रहने वाली युवती के साथ हुई थी। किसी मामूली बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि राजू की पत्नी ने उसके प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड से हमला कर दिया।

पीड़ित को किया गया अलीगढ़ रेफर

इस हमले की वजह से राजू का प्राइवेट पार्ट कट गया। डॉक्टर्स ने प्राथमिक इलाज के बाद राजू को जवाहरलाल मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया है। पीड़ित राजू के परिजनों की माने तो शादी के बाद से ही दंपत्ति के बीच अक्सर झगड़े होते थे।

मामले में पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। हालांकि अभी तक हमले का स्पष्ट कारण पता नहीं चल सका है। पुलिस को मामले को लेकर कोई तहरीर नहीं मिली है। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गुन्नौर अखिलेश प्रधान ने बताया कि पीड़ित के प्राइवेट पार्ट पर हमला किया गया। जिससे राजू गंभीर घायल हो गया। पीड़ित को डॉक्टर्स ने अलीगढ़ रेफर किया है। मामले में जांच की बात उन्होंने कही।