सम्भल

6 करोड़ रुपये की लागत से संभल को मिली नई ऊर्जा, 20 गांवों की चमकी किस्मत; खत्म हुई ट्रिपिंग की परेशानी

Sambhal News: यूपी के संभल जिले के बहजोई के कमालपुर गांव 10 एमवीए क्षमता वाले नए 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र का विधिवत लोकार्पण प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति द्वारा किया गया।

2 min read
Feb 25, 2026
6 करोड़ रुपये की लागत से संभल को मिली नई ऊर्जा..

10 mva power substation Sambhal: संभल जिले के बहजोई क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में लंबे समय से चली आ रही बिजली संकट की समस्या अब काफी हद तक समाप्त हो गई है। कमालपुर गांव में 10 एमवीए क्षमता वाले नए 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र का विधिवत लोकार्पण प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति द्वारा किया गया।

इस उपकेंद्र का निर्माण 606.61 लाख रुपये की लागत से किया गया है, जिसका उद्देश्य बहजोई विकासखंड के गांवों को ओवरलोडिंग और बार-बार बिजली कटौती से राहत दिलाना है। लोकार्पण के दौरान फीता काटकर उपकेंद्र का शुभारंभ किया गया और फीडर को चालू कर ग्रामीणों को स्थायी बिजली सुविधा की सौगात दी गई।

ये भी पढ़ें

अमरोहा कोर्ट को फिर उड़ाने की मिली धमकी! 10 दिन में दूसरी बार ईमेल से फैली सनसनी, खाली कराई गई कचहरी

योजना और निर्माण की प्रक्रिया

यह विद्युत उपकेंद्र पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की बिजनेस प्लान योजना वर्ष 2024-25 के अंतर्गत तैयार किया गया है। अधिकारियों के अनुसार क्षेत्र में बिजली की मांग लगातार बढ़ रही थी, जिससे पुराने फीडरों पर अत्यधिक लोड पड़ रहा था। इसी को ध्यान में रखते हुए नए उपकेंद्र की स्थापना की गई है ताकि भविष्य की जरूरतों को भी ध्यान में रखकर बिजली आपूर्ति को मजबूत किया जा सके।

दो ट्रांसफार्मर से दोगुनी हुई क्षमता

उपकेंद्र परिसर का निरीक्षण करते हुए अधीक्षण अभियंता हिमांशु वार्ष्णेय ने जानकारी दी कि यहां पांच-पांच एमवीए क्षमता वाले दो ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। इससे पहले क्षेत्र की आपूर्ति क्षमता सीमित थी, जिसके कारण ओवरलोडिंग और बार-बार ट्रिपिंग की समस्या सामने आती थी। अब दोनों ट्रांसफार्मरों के संचालन से कुल क्षमता 10 एमवीए हो गई है, जिससे लोड का बेहतर संतुलन संभव हो सकेगा और बिजली की गुणवत्ता में भी सुधार होगा।

ग्रामीणों को सीधा लाभ

इस नए विद्युत उपकेंद्र से बहजोई विकासखंड के लगभग 20 गांव सीधे तौर पर जुड़ गए हैं। इससे करीब चार हजार उपभोक्ताओं को नियमित और स्थिर बिजली आपूर्ति मिलने लगेगी। पहले कम वोल्टेज और बार-बार ट्रिपिंग के कारण घरेलू उपभोक्ताओं, किसानों और छोटे व्यापारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। कई बार सिंचाई कार्य बाधित हो जाता था और छोटे कारोबार प्रभावित होते थे। अब बिजली आपूर्ति बेहतर होने से गांवों में जीवन स्तर में सुधार आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Also Read
View All

अगली खबर