सम्भल

बदल रहा है यूपी, संवर रहा है संभल, मस्जिद ढहाने के बाद अब 33 मकानों पर बुलडोजर चलने की तैयारी

Sambhal News: संभल में अवैध निर्माण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई जारी है। मस्जिद गिराने के बाद अब नगर पालिका ने लक्ष्मणगंज इलाके में बने 33 अवैध मकानों को 15 दिन के भीतर खाली करने का नोटिस दिया है।

2 min read
Jun 25, 2025
बदल रहा है यूपी, संवर रहा है संभल | Image Source - Social Media

UP is changing Sambhal is improving: उत्तर प्रदेश के संभल जिले के चंदौसी थाना क्षेत्र के लक्ष्मणगंज इलाके में अवैध निर्माण के खिलाफ प्रशासन का बड़ा एक्शन जारी है। अवैध मस्जिद ढहाने के बाद अब प्रशासन ने 33 मकान मालिकों को 15 दिनों के भीतर अपने मकान खाली करने का अल्टीमेटम दे दिया है। नगर पालिका द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि यदि तय समयसीमा में निर्माण खाली नहीं किए गए, तो प्रशासन खुद बुलडोजर चलाएगा।

जांच में मस्जिद समेत 30 से अधिक मकान चिन्हित

संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान लक्ष्मणगंज इलाके में नगर पालिका की जमीन पर अवैध प्लाटिंग और निर्माण की शिकायत सामने आई थी। शिकायत मिलने के बाद जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया और पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। जांच के दौरान एक मस्जिद, 30 से अधिक मकान और तीन खाली प्लॉट अवैध रूप से कब्जे में पाए गए।

इसके बाद नगर पालिका ने सभी अवैध निर्माणों को हटाने के लिए नोटिस जारी किया। मस्जिद से तत्काल कब्जा हटाने के निर्देश भी दिए गए थे। नोटिस के अनुसार, शुक्रवार तक सभी अवैध निर्माणों को खाली कर ध्वस्त करना था।

मस्जिद गिराने की कार्रवाई शुरू, प्रशासन ने जताई नाराजगी

बुलडोजर कार्रवाई की शुरुआत बीते शनिवार को हुई, जब एसडीएम विनय कुमार मिश्रा, सीओ अनुज चौधरी, पीएसी, अर्द्धसैनिक बल और नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची। हालांकि चार दिन में केवल 30% ढांचा ही गिर पाया, जिससे प्रशासन ने नाराजगी जताई।

इस दौरान शहर के इमाम मौलाना नाजिम और अन्य मुस्लिम समाज के लोग भी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से स्वयं मस्जिद को तोड़ने की इजाजत मांगी। मस्जिद से जुड़े लोगों ने मजदूर लगाकर ढांचा तोड़ने की कार्रवाई शुरू की है।

33 मकानों पर बुलडोजर की तैयारी

नगर पालिका द्वारा जारी ताजा नोटिस के अनुसार, जिन 33 मकानों को अवैध करार दिया गया है, उन्हें 15 दिन के भीतर खाली करना होगा। प्रशासन का कहना है कि ये मकान भी नगरपालिका की जमीन पर कब्जा कर बनाए गए हैं। तय समयसीमा के बाद इन पर भी कार्रवाई की जाएगी।

Also Read
View All

अगली खबर