सम्भल

संभल से ASP अनुज चौधरी की शानदार विदाई! बहादुरी, ईमानदारी और जनता के दिल में बनाई अपनी अलग पहचान

Sambhal News: संभल से ASP अनुज चौधरी की शानदार विदाई में सिर से नारियल तोड़कर भोलेनाथ के जयकारे लगाए गए, ढोल-नगाड़ों की धुन और फूलों की बारिश के बीच उन्होंने जनता और अधिकारियों से भावपूर्ण अलविदा लिया।
2 min read
• •
Updated: 20 Sep 2025, 6:15 AM IST
sambhal asp anuj chaudhary farewell public tribute
संभल से ASP अनुज चौधरी की शानदार विदाई! Image Source - @PRCellSambhal

ASP Anuj Chaudhary Farewell in Sambhal: शुक्रवार को संभल से अनुज चौधरी की विदाई का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह में योगी आदित्यनाथ के नाथ संप्रदाय के महंत बालयोगी दीनानाथ, भाजपा जिला अध्यक्ष चौधरी महेंद्र सिंह रिंकू समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

विदाई समारोह को बनाया भव्य

अनमोल खटीक ने विदाई के लिए घोड़ा बग्गी का इंतजाम किया, लेकिन अनुज चौधरी सरकारी गाड़ी से ही रवाना हुए। थाना कैलादेवी क्षेत्र के भमौरी पट्टी निवासी रुप किशोर यादव ने सिर से नारियल तोड़ते हुए भोलेनाथ के जयकारे लगाए और जल छिड़काव करते हुए विदाई समारोह को और भव्य बनाया।

पुलिस लाइन में सम्मान और शुभकामनाएं

पुलिस लाइन में एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई समेत पूरे पुलिस महकमे ने अनुज चौधरी को भगवान हनुमानजी की प्रतिमा भेंट कर उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर अधिकारियों और कर्मचारियों में भावुक माहौल रहा।

भाजपा नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने की प्रशंसा

भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह रिंकू ने कहा कि अनुज चौधरी ने सीओ के रूप में कानून का पालन करते हुए संभल में शांति व्यवस्था कायम की। भले ही कितनी भी बड़ी चुनौती आई हो, उन्होंने हमेशा न्याय संगत और निर्भीक निर्णय लिए।

पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष विशाल चौहान एड. ने कहा कि कुछ अधिकारी जनता और प्रशासन में अपनी कार्यशैली से ह्रदय में जगह बनाते हैं और अनुज चौधरी ऐसा ही नाम हैं। उनकी बहादुरी और सूझबूझ के कारण संभल दंगा जैसी बड़ी घटनाओं को रोका जा सका।

जनता की भावुक प्रतिक्रिया

संभल लोकसभा से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी परमेश्वर लाल सैनी ने कहा कि अनुज चौधरी का कार्यकाल जनता और सर्वसमाज के प्रति उत्कृष्ट रहा। कानून का पालन कराया और दोषियों को सजा दिलाई। सौरभ गुप्ता ने कहा कि 24 नवंबर की घटना में यदि सीओ और कप्तान साहब नहीं होते, तो संभल नगर में बड़ी तबाही हो सकती थी।

बहादुरी का अद्वितीय उदाहरण

अनुज चौधरी ने एक तेंदुए को भी अकेले नियंत्रित किया था, जो गांव रसूलपुर धतरा में आया था। इस बहादुरी और ईमानदारी ने उन्हें जनता और प्रशासन के बीच एक अनोखा सम्मान दिलाया। उनकी कमी संभल में हमेशा खलेगी।

Updated on:
20 Sep 2025, 6:15 AM IST
Published on: