सम्भल

संभल में रंगीन पार्टी! नोटों की बारिश, बार-बालाओं को गोद में बैठकर डांस… अब पुलिस एक्शन मोड में

Sambhal News: संभल के बहजोई स्थित एक निजी रिसॉर्ट में आयोजित पार्टी का अश्लील डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बार-बालाओं के साथ आपत्तिजनक हरकतों और बिना अनुमति कार्यक्रम होने के आरोपों के बीच पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

2 min read
Mar 18, 2026
संभल में रंगीन पार्टी! Image Video Grab

Obscene dance viral Sambhal: संभल जिले के बहजोई कोतवाली क्षेत्र स्थित इस्लामनगर रोड पर बने एक निजी रिसॉर्ट में आयोजित कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आते ही इलाके में सनसनी फैल गई है। इसमें बार-बालाओं द्वारा डांस के दौरान अश्लीलता परोसने और मौजूद लोगों द्वारा आपत्तिजनक हरकतें करने के दृश्य साफ दिखाई दे रहे हैं, जिससे पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया है।

ये भी पढ़ें

यूपी पुलिस का दरोगा दस हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथों दबोचा

नोटों की बारिश और आपत्तिजनक हरकतें

वायरल वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि डांस के दौरान कुछ लोग बार-बालाओं पर खुलेआम नोट उड़ाते दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं, कई लोग उनके साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं और कुछ क्लिप्स में बार-बालाएं लोगों की गोद में बैठकर प्रदर्शन करती दिख रही हैं। इन हरकतों ने कार्यक्रम को अश्लीलता के दायरे में ला खड़ा किया है और स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ा दी है।

बिना अनुमति चला देर रात तक कार्यक्रम

सूत्रों के मुताबिक, यह आयोजन एक निजी पार्टी के रूप में किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे। कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा, लेकिन इस दौरान किसी भी तरह की प्रशासनिक निगरानी या रोक-टोक नहीं दिखी। चौंकाने वाली बात यह है कि इस कार्यक्रम के लिए स्थानीय पुलिस से कोई अनुमति भी नहीं ली गई थी, जो नियमों का सीधा उल्लंघन माना जा रहा है।

BNS धारा 163 के बावजूद उल्लंघन

जिले में पहले से ही BNS की धारा 163 लागू होने के बावजूद इस तरह का कार्यक्रम आयोजित किया जाना गंभीर लापरवाही और नियमों की अनदेखी को दर्शाता है। वायरल वीडियो के बाद स्थानीय लोगों ने इलाके के माहौल पर असर पड़ने की आशंका जताई है और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस जांच में जुटी, नोटिस की तैयारी

मामले को गंभीरता से लेते हुए बहजोई पुलिस ने बताया कि वायरल वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही कार्यक्रम आयोजकों और रिसॉर्ट मालिक को नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

प्रशासन की सख्ती तय, लाइसेंस पर भी खतरा

मामले के तूल पकड़ने के बाद प्रशासन भी सख्त रुख अपनाने की तैयारी में है। अधिकारियों के अनुसार, अगर जांच में नियमों के उल्लंघन और अश्लील कार्यक्रम की पुष्टि होती है, तो न सिर्फ आयोजकों बल्कि रिसॉर्ट के लाइसेंस पर भी कार्रवाई की जा सकती है। प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए जिलेभर में ऐसे आयोजनों पर निगरानी और कड़ी की जाएगी, ताकि कानून व्यवस्था और सामाजिक माहौल बनाए रखा जा सके।

Also Read
View All

अगली खबर