Illegal Mosque Demolished: संभल के कासेरुआ गांव में कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध रूप से बनाई गई मस्जिद मुस्तफा कादरी (Mustafa Qadri Mosque) को जिला प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर (Bulldozer Action on Mosque) ध्वस्त कर दिया है। अब इस मामले में नया विवाद सामने आया है। फिलहाल, पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।

Mustafa Qadri Mosque Demolished: उत्तर प्रदेश में संभल जिले के कसेरुआ गांव में अवैध मस्जिद मुस्तफा कादरी (Mustafa Qadri Mosque) को जिला प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त (Bulldozer Action on Mosque) कर दिया है। अब इस मामले में नया विवाद शुरू हो गया है। दरअसल, मस्जिद विध्वंस अभियान के दौरान पुलिस को 'आई लव मोहम्मद' लिखे हुए 49 पोस्टर मिले हैं। इसके साथ ही पाकिस्तान के राष्ट्रीय ध्वज से मिलता-जुलता हरा झंडा बरामद हुआ है।
अवैध निर्ममाण पर बुलडोजर एक्शन के दौरान 'आई लव मोहम्मद' लिखे हुए पोस्टर और पाकिस्तान के राष्ट्रीय ध्वज से मिलता-जुलता हरा झंडा बरामद होने पर माहौल गर्म हो गया। इसके बाद पुलिस ने मस्जिद मुस्तफा कादरी के केयरटेकर समेत 8 स्थानीय लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 353(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, रविवार रात नखासा पुलिस थाने की टीम ने विध्वंस के बाद परिसर की सघन तलाशी ली। इस दौरान मुख्य हॉल में लकड़ी के चबूतरे पर रखे गद्दे के नीचे A-4 साइज के 49 छपे हुए पोस्टर मिले, जिन पर स्पष्ट रूप से 'आई लव मोहम्मद' लिखा था। गद्दे के पास ही हरे रंग का कपड़े का झंडा भी बरामद हुआ, जिसमें सफेद रंग से आधा चांद और सितारे का निशान बना था। मौके पर मौजूद अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों ने इसे पाकिस्तानी झंडे जैसा बताया।
पुलिस ने बताया कि नामजद 8 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। इसमे मस्जिद के केयरटेकर के अलावा जाकिर पुत्र अकबर, जाकिर हुसैन पुत्र अफसर, तस्लीम पुत्र अब्दुल मजीद, भूरे अली पुत्र शब्बीर, सरफुद्दीन पुत्र मजीउद्दीन, दिलशरीफ पुत्र शरीफ अहमद और मोहम्मद अली पुत्र दिलबर शामिल है। ASP कुलदीप सिंह ने कहा कि सभी आरोपियों के खिलाफ स्थानीय पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच में बरामद सामग्री के स्रोत, उनके छपने का स्थान और इन्हें वहां रखने के उद्देश्य की छानबीन की जा रही है।
ASP कुलदीप सिंह ने पुष्टि की कि विध्वंस अभियान के दौरान आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। ASP ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर पुलिस टीम तैनात की गई थी। विध्वंस अभियान के बाद बिल्डिंग में किसी व्यक्ति की मौजूदगी की जांच के दौरान यह सामग्री मिली है। मौके से मिली सभी बरामद सामग्री को पुलिस ने विधिक प्रक्रिया के तहत तुरंत अपने कब्जे में लेकर सील कर दिया है। इस संबंध में स्थानीय 8 नामजद व्यक्तियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करके आगे की विवेचनात्मक कार्रवाई की जा रही है।