सम्भल

Sambhal News: 41 आरोपियों की जमानत पर सुनवाई आज, 73 आरोपी हो चुके हैं अरेस्ट, 4 महिलाएं भी

Sambhal News: यूपी के संभल बवाल (Sambhal Violence) में गिरफ्तार 41 आरोपियों की जमानत याचिका पर चंदौसी कोर्ट में सुनवाई होगी। पुलिस अब तक 73 आरोपियों को अरेस्ट कर चुकी है।
less than 1 minute read
Jan 30, 2025
Bail hearing of 41 accused today in Sambhal
Sambhal News: 41 आरोपियों की जमानत पर सुनवाई आज..

Sambhal News Today: संभल बवाल (Sambhal Violence) में आगजनी और पुलिस टीम पर हमला करने में गिरफ्तार 41 आरोपियों की जमानत याचिका पर गुरुवार को सुनवाई होगी। मामले में पुलिस अब तक 73 आरोपियों को अरेस्ट कर जेल भेज चुकी है। जिनमें 4 महिलाएं भी शामिल हैं।

जानें पूरा मामला

बता दें कि संभल में 24 नवंबर 2024 को जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान बवाल हो गया था। जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई थी। इस दौरान पुलिस टीम पर भी हमला किया था, जिसमें कई पुलिसकर्मी भी घायल हो गए थे। साथ ही कई जगह आगजनी भी की गई थी। मामले में संभल कोतवाली और थाना नखासा में कई मुकदमे दर्ज हुए थे।

41 आरोपियों की जमानत पर सुनवाई

संभल बवाल (Sambhal Violence) मामले में पुलिस अब तक 73 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। गुरुवार को मुकदमों के 41 आरोपियों की जमानत याचिका पर न्यायाधीश निर्भय नारायण राय अपर सत्र न्यायाधीश रेप एंड पॉक्सो कोर्ट संभल स्थित चंदौसी के कोर्ट में सुनवाई होगी।

Published on:
30 Jan 2025 11:12 am