
Weather Forecast: यूपी में कोहरा और घने बादल का अलर्ट..
Weather Rain News: उत्तर प्रदेश का मौसम एक बार फिर बिगड़ने वाला है। 1 फरवरी को पश्चिमी यूपी में हल्की बारिश के साथ छिछला से मध्यम कोहरा छाने की संभावना जताई गई है। वही पश्चिमी विक्षोभ के असर से 1 और 2 फरवरी को भी पश्चिमी यूपी में हल्की बारिश के आसार है। अगले 24 घंटों के दौरान यूपी के अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं आएगा। इस बाच कोहरा और घने बादल का अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 30 जनवरी यानी गुरुवार को मौसम साफ रहने वाला है। हालांकि, इस दौरान पश्चिमी और पूर्वी यूपी के तराई क्षेत्र में कहीं-कहीं पर घना कोहरा छाने की संभावना जताई गई है। गुरुवार को मुरादाबाद, संभल, रामपुर, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर और श्रावस्ती जिले में घना कोहरा छाने की संभावना है। साथ ही बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ और बिजनौर में भी घना कोहरा छाने के आसार जताए गए हैं।
उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड की वापसी हो गई है। बीते दिनों ठंड से मिली राहत और गर्मी का अहसास होने पर प्रदेशवासियों को लगा था कि अब ठंड खत्म हो जाएगी। लेकिन ऐसा नहीं है। बदलती मौसमी गतिविधियों के चलते प्रदेश में ठंड ने एक बार फिर वापसी की। सुबह और रात के दौरान यूपी के लोगों को ठिठुरता हुआ देखा जा रहा है। दोपहर के समय धूप खिली होने के कारण ठंड से कुछ राहत मिल रही है, लेकिन शाम होते ही ठंड वापस शुरू हो जाती है। शाम होते ही लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। इसी के साथ 1 फरवरी को पश्चिमी यूपी में हल्की बारिश के साथ छिछला से मध्यम कोहरा छाने की संभावना जताई गई है।
Updated on:
30 Jan 2025, 10:12 AM IST
Published on:
30 Jan 2025, 10:12 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.