सम्भल

संभल दंगा: 47 साल पहले मार कर फेंका था शव, कंकाल ढूंढने के लिए अब शुरू हुई खुदाई

Sambhal 1978 riots latest update: संभल में 1978 में हुए दंगे की चर्चा एक बार फिर शुरू हो गई जब चबूतरा तोड़े जाने के बाद एक कुआं दिखाई पड़ा। दंगा पीड़ित परिवार ने प्रशासन को पत्र लिखकर कुएं की खुदाई की मांग की है।
less than 1 minute read
Nov 27, 2025
संभल में कुएं की खुदाई (फोटो सोर्स- मेटा आई)
फोटो सोर्स- मेटा आई

Sambhal 1978 riots latest update: संभल में एक और कुआं मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जिसके ऊपर एक चबूतरा बना दिया गया था। चबूतरा टूटने के बाद कुआं दिखाई पड़ने लगा। दंगा पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन को पत्र लिखकर बताया कि इस कुएं में व्यापारी को मार कर फेंका गया था। अब प्रशासन कुएं की खुदाई कर रहा है। चारों तरफ से बैरिकेडिंग लगाकर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि यह कुआं मुस्लिम बहुल इलाके में मिला है। दंगा पीड़ित परिवार ने प्रशासन को पत्र लिखकर कुएं की खुदाई की मांग की थी। इसके बाद प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।

मोहम्मद खां सराय का मामला

उत्तर प्रदेश के संभल के मोहम्मद खां सराय में हुए 1978 के दंगे की चर्चा एक बार फिर जोरों पर है। मुस्लिम बहुल इलाके में विशाल का पेड़ के नीचे एक चबूतरा बना हुआ था। जिसको हटाए जाने के बाद एक कुआं दिखाई पड़ा। दंगा पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन को पत्र लिखकर कुएं की खुदाई की मांग की थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि व्यापारी की हत्या करके कुएं में शव को फेंका गया है।

जिला प्रशासन के निर्देश पर खुदाई

नगर मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार की देखरेख में खुदाई का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि चबूतरा टूटने के बाद कुआं दिखाई देने लगा था। इस पर दुकानदारों ने बताया कि यह कुआं 1978 के पहले का है। जिसमें दंगा में मारे गए व्यापारी के शव को फेंका गया था। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार खुदाई का कार्य किया जा रहा है। जिसमें नगर पालिका की टीम लगाई गई है। खुदाई पूरी होने के बाद सच्चाई निकल कर सामने आएगी। फिलहाल सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

Updated on:
27 Nov 2025 09:30 am
Published on:
27 Nov 2025 09:29 am