सम्भल

यूपी में महिला सशक्तिकरण की बड़ी पहल! 2425 मुख्य सेविकाओं को मिला नियुक्ति पत्र, सीएम बोले अब बचपन होगा और मजबूत

Sambhal News: उत्तर प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की बड़ी पहल के तहत सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में 2425 मुख्य सेविकाओं और 13 फार्मासिस्टों को नियुक्ति पत्र सौंपे। संभल में 16 मुख्य सेविकाओं को मंत्रियों ने जिम्मेदारी दी।

2 min read
Aug 27, 2025
यूपी में महिला सशक्तिकरण की बड़ी पहल! Image Source - Social Media 'X'

UP anganwadi mukhya sevika recruitment in Sambhal: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित 2425 मुख्य सेविकाओं और 13 फार्मासिस्टों को गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ में नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण प्रदेशभर में किया गया। सीएम योगी ने कहा कि सरकार लगातार महिला सशक्तिकरण के लिए ठोस कदम उठा रही है और नई नियुक्तियों से समाज के कमजोर वर्ग को सीधा लाभ मिलेगा।

संभल में 16 मुख्य सेविकाओं को मिला अवसर

संभल जिले के कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में 16 नव चयनित मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। यह नियुक्ति पत्र होमगार्ड्स राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति और माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी ने सौंपे। इस मौके पर पूर्व मंत्री अजीत कुमार राजू यादव, जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल

राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति ने अपने संबोधन में कहा कि इन नियुक्तियों से महिलाएं न केवल आत्मनिर्भर बनेंगी बल्कि समाज में बदलाव की नई दिशा भी देंगी। उन्होंने सुझाव दिया कि गर्भस्थ शिशुओं को कुपोषण से बचाने के लिए एक विशेष पुस्तिका तैयार की जानी चाहिए, जिससे माताओं को सही जानकारी मिल सके।

सेवाभाव और ईमानदारी की नसीहत

माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी ने नव नियुक्त सेविकाओं से आह्वान किया कि वे ईमानदारी और निःस्वार्थ भाव से काम करें। उन्होंने कहा कि सेविकाएं बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य और शिक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती हैं। उनकी मेहनत और सेवा से समाज की बुनियाद और मजबूत होगी।

प्रशासन और नेताओं ने दी शुभकामनाएं

जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया ने कहा कि महिला सशक्तिकरण से बचपन भी सशक्त होता है और बच्चों का भविष्य सुरक्षित बनता है। वहीं, पूर्व मंत्री अजीत कुमार राजू यादव ने सेविकाओं से अपील की कि वे समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्ग की सेवा को प्राथमिकता दें। इस अवसर पर बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

Also Read
View All

अगली खबर