संत कबीर नगर

लखनऊ जा रही पिंक सेवा की बस दुर्घटनाग्रस्त… बाइक सवारों को टक्कर मारने के बाद पलटी, दर्जनों घायल

लखनऊ जा रही पिंक सेवा की रोडवेज बस संतकबीर नगर जिले में एक बाइक को टक्कर मारने के बाद गड्ढे में पलट गई। हादसे में बाइक सवार और बस यात्री घायल हो गाएं

less than 1 minute read
फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, पिंक बस दुर्घटनाग्रस्त

रविवार को संत कबीर नगर में खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के बुधा कला चौराहे के पास नेशनल हाईवे पर लखनऊ जा रही पिंक सेवा की सरकारी बस एक बाइक को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई।

जिससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बस में सवार दो दर्जन से अधिक यात्री भी चोटिल हुए। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है, इस दुर्घटना में बाइक के परखच्चे उड़ गए।

ये भी पढ़ें

Kanpur News: नाले में मिला था कंबल में लिपटा युवती का शव,पति पर हत्या का आरोप

पिंक सेवा बस के ड्राइवर और क्लीनर फरार

दुर्घटना के बाद हड़कंप मच गया। स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बस के अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद बस का चालक और कंडक्टर मौके से फरार हो गए।

बाइक सवार युवकों की हालत गंभीर

बाइक पर सवार घायल युवकों की पहचान खलीलाबाद कोतवाली के नहसापार गांव निवासी विशाल और प्रेम गौड़ निवासी करमुआ माफी के रूप में हुई है। वे बुधा कला में अपने रिश्तेदार के यहां आए थे। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद बुधा कला के रिश्तेदार घटना स्थल पर पहुंचकर घायल युवक को इलाज के लिए एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर गए साथ ही घटना की जानकारी परिजनों को दी ।

बस में सवार घायल यात्री भी अस्पताल में भर्ती

घायलों में बस में सवार लगभग दो दर्जन महिलाएं और एक दर्जन से अधिक पुरुष शामिल हैं, जिन्हें हल्की चोटें आई हैं। सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस में सवार घायल अशोक मणि त्रिपाठी निवासी कसया, प्रदीप चतुर्वेदी पुत्र सूरत नारायण , एस्की चतुर्वेदी पुत्री प्रशांत चतुर्वेदी, नीरज पुत्र राम यज्ञ निवासी गोरखपुर, वंदना श्रीवास्तव पत्नी सत्यप्रकाश निवासी गोरखपुर के थे।

ये भी पढ़ें

गर्लफ्रेंड की हादसे में मौत के बाद प्रेमी बोला- जब वो नहीं रही तो मैं जिंदा रहकर क्या करूं

Published on:
01 Mar 2026 05:51 pm
Also Read
View All

अगली खबर