
कानपुर के पनकी क्षेत्र में बीते शनिवार को नाले में कंबल में लिपटा एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया था। रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों के आधार पर मृतका के परिजन थाने पहुंचे, जहां शव की पहचान आकृति उर्फ रूबी (28) के रूप में हुई।
5 साल पहले किया था प्रेम विवाह -
मृतका के भाई दीपक और अन्य परिजनों ने आकृति के पति और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार, आकृति ने करीब पांच साल पहले नितिन सविता से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से ही उसे ससुराल पक्ष की ओर से लगातार प्रताड़ना और मारपीट का सामना करना पड़ रहा था। इस संबंध में पनकी थाने में कई बार शिकायत भी की गई, लेकिन हर बार समझौते के जरिए मामला शांत करा दिया गया।
26 फरवरी को की थी मारपीट -
परिजनों का आरोप है कि 26 फरवरी को आकृति के साथ फिर से मारपीट की गई और बाद में उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को कंबल में लपेटकर घर से लगभग 500 मीटर दूर नाले में फेंक दिया गया। पहचान छिपाने के लिए शव के ऊपर पत्थर भी रखे गए थे। आरोप है कि घटना के बाद घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज डिलीट कर दी गई, जबकि आकृति के सोने-चांदी के लाखों रुपये के जेवर भी गायब हैं।
वही पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति नितिन सविता, जेठ दीपू सविता और राहुल सविता को हिरासत में ले लिया है। वहीं, बीमारी के चलते ससुर सुरेश मास्टर को इलाज के लिए छोड़ दिया गया है।
क्या बोले डीसीपी पश्चिम -
इस संबंध में एमएस कासिम आबदी ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच में घर के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज डिलीट पाई गई है, जबकि आसपास लगे अन्य कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली जा रही है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
01 Mar 2026 05:07 pm
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
