17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kanpur News:मां और भाई को कमरे में बंद कर, कक्षा 5 की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

Kanpur Suicide News: कानपुर के चकेरी क्षेत्र में 11 वर्षीय कक्षा 5 की छात्रा ने मां और भाई को कमरे में बंद कर घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

2 min read
Google source verification

कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र के सनिगवां स्थित राधेनगर में कक्षा 5 में पढ़ने वाली 11 वर्षीय छात्रा ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि, आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका था।

फतेहपुर के रहने वाले हैं छात्रा के पिता -

पुलिस के अनुसार, मृतका काजल एक निजी स्कूल में कक्षा 5 की छात्रा थी। उसके पिता आशाराम राजपूत पेशे से बावर्ची हैं और मूल रूप से फतेहपुर जनपद के बड़ेगांव के निवासी हैं। वे पिछले करीब सात वर्षों से अपने परिवार के साथ राधेनगर में रह रहे थे। परिवार में पत्नी श्यामादेवी, बेटा हिमेश और दो बेटियां नंदनी व काजल थीं।

मां और भाई को कमरे में किया बंद -

परिजनों ने बताया कि शनिवार शाम काजल स्कूल से घर लौटी थी। घर आने के बाद वह सामान्य रूप से भाई-बहनों के साथ खेलती रही।अचानक उसका व्यवहार बदला। आरोप है कि उसने अपनी मां और भाई को एक कमरे में बंद कर बाहर से कुंडी लगा दी। इसके बाद उसने बाथरूम में रखे दुपट्टे से दरवाजे की चौखट पर लगी कुंडी के सहारे फंदा बनाकर फांसी लगा ली।कमरे में बंद मां को जब काफी देर तक कोई हलचल नहीं सुनाई दी तो उन्होंने शोर मचाना शुरू किया। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। घर अंदर से बंद होने के कारण पड़ोसियों ने छत के रास्ते घर में प्रवेश किया, लेकिन तब तक बच्ची की मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

क्या बोले थाना प्रभारी -

थाना प्रभारी चकेरी ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।