संत कबीर नगर

यूपी में सरेराह युवक की गला काटकर हत्या…आगजनी, शव रखकर प्रदर्शन…भीड़ ने की एनकाउंटर की मांग

Murder News: जिले के बखिरा के बभनी चौराहे पर गुरुवार की रात आठ बजे के लगभग एक युवक की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई। हत्यारे बाइक पर दो की संख्या में सवार थे। मृतक की चीख पुकार सुन आक्रोशित भीड़ ने आरोपितों को दौड़ाया लेकिन वे भाग निकले।

2 min read
Up news, gorakhpur
आक्रोशित ग्रामीणों ने की आगजनी ( सोर्स: पत्रिका)

संतकबीरनगर में बखिरा थाना क्षेत्र के बभनी चौराहे के पास गुरुवार रात एक युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक युवक रात करीब 8:30 बजे बभनी चौराहे से बाइक से अपने गांव जा रहा था। इसी बीच बाइक से पीछा कर रहे आरोपी ने उसे रोका और गले पर तलवार से वार किया। इससे युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

DIG, DM, SP भारी फोर्स के साथ मौजूद

घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने एक गुमटी और बाइक में आग लगा दी। सूचना मिलते ही तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और हालात संभालने की कोशिश की। बाद में डीएम आलोक कुमार और डीआईजी संजीव त्यागी भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों और ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया।

बीच सड़क युवक की गर्दन काटा, आरोपी दुकान बंद कर फरार

जानकारी के मुताबिक, आनंद पुत्र इंद्रेश कोलकी चमरसन गांव का रहने वाला था। मृतक के चचेरे भाई रोहित ने बताया कि आनंद टाइल्स लगाने का काम करता था। वह मशीन देने के लिए बभनी चौराहे पर आया था। मशीन देने के बाद उसने मछली खरीदी और गुटखा लेकर घर वापस लौट रहा था। रोहित ही चश्मदीद है ,उसका आरोप है कि इसी दौरान पास के गांव का रहने वाला नासिर अली वहां पहुंचा। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने नासिर को तलवार दी। इसके बाद नासिर ने आनंद की गर्दन पर तलवार से वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या की वारदात के बाद आरोपी अपनी दुकानें बंद कर मौके से फरार हो गए।

हत्यारोपी के एनकाउंटर की मांग पर अड़े परिजन

हत्या की खबर जंगल में आग की तरह फैली, ग्रामीणों ने परिजनों के साथ मिलकर बखिरा के बभनी चौराहे पर सड़क जाम कर हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ता देख तीन थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। SP संदीप कुमार मीना और CO भी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। ग्रामीण और परिजन हत्यारोपी के एनकाउंटर की मांग पर अड़े हुए हैं, फिलहाल घटनास्थल पर भारी तनाव है। स्थिति नियंत्रित रखने के लिए भारी फोर्स तैनात है।

Published on:
19 Jun 2026 08:34 am