संत कबीर नगर

UP Police constable recruitment 2018 पुलिस भर्ती गिरोह से जुड़े तीन सदस्य संतकबीरनगर में धराए

एक लाख रुपये में किया था भर्ती कराने का सौदा देवरिया के एक व्यक्ति
2 min read
UP Police
UP Police

पुलिस भर्ती परीक्षा में हर जिले में फर्जीवाड़े की तैयारी की गई थी। यूपी सरकार के दावों को तारतार करते हुए फर्जीवाड़ों ने जबर्दस्त सेटिंग की थी। शुक्रवार को संतकबीरनगर में तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। ये भी देवरिया जिले के बताए जा रहे हैं। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर परीक्षा में परीक्षार्थी बैठाने वाले गिरोह के ये लोग भी हिस्सा हैं।
मेंहदावल बाइपास खलीलाबाद बस स्टैंड के पास शुक्रवार को पुलिस टीम ने कुछ युवकों को देखा। पुलिस को देख इनके हावभाव ऐसा प्रतीत हुआ कि सहम गए हैं। पुलिसवालों ने तीनों को हिरासत में ले लिया। कड़ाई से पूछताछ में बताया कि पुलिस भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा के ये लोग आरोपी हैं। इनका साथी परीक्षा के दौरान पकड़ा जा चुका है। एक युवक अपने दो साथियों के साथ कोर्ट में सरेंडर करने जा रहा था लेकिन रास्ते में ही पुलिस ने पकड़ लिया।
पकड़े गए युवकों में स्वर्ग कुशवाहा देवरिया के तरकुलवा थानाक्षेत्र के कंचनपुर का रहने वाला है। जबकि प्रियेश राय बघौचघाट के ओलीपट्टी का रहने वाला है। गुड्डू कुशवाहा भी तरकुलवा के सिरसिया पट्टी का रहने वाला है।
पकड़े गए आरोपी स्वर्ग कुशवाहा ने बताया कि एक लाख रुपये में देवरिया के विवेक राय ने भर्ती कराने का ठेका लिया था। फर्जी डीएल, फर्जी निर्वाचन कार्ड आदि उसने गांव के पास के ही एक युवक से बनवाया था। साठ हजार रुपये उसने एडवांस में विवेक राय को दे दिया था। भर्ती होने के बाद बाकी रकम देनी थी। उसने बताया कि रिजल्ट आने के बाद बाकी रकम वह देने का आश्वासन दिया था।
पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों के पास से लैपटाॅप, सीपीयू, प्रिंटर, काफी संख्या में निर्वाचन कार्ड, मास्टर कार्ड, एटीएम, आधार, ग्रीन कार्ड, पैन कार्ड, मोबाइल आदि मिले हैं।

गोरखपुर में 11 मुन्ना भाईयों को किया गया था गिरफ्तार

गोरखपु में एसटीएफ ने 11 मुन्ना भाईयों को गिरफ्तार किया था। इनके पास से एसटीएफ ने 5 लाख 80 हजार 560 रुपये नकदी भी बरामद किया था। सोमवार को प्रदेश में उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल एवं पीएसी भर्ती के लिए परीक्षा शुरू हुई थी। पुलिस विभाग में भर्ती के लिए भर्ती बोर्ड ने काफी दिनों से चाकचैबंद तैयारियां की थी। परिंदा भी पर न मार पाए की तर्ज पर सिविल सेवा परीक्षा से भी अधिक कड़ाई इस परीक्षा में की गई थी। लेकिन सरकारी तैयारियों को भर्ती कराने का ठेका लेने वाले माफियाओं ने जबर्दस्त सेंधमारी कर दी है।
परीक्षा एक दिन पहले से ही एसटीएफ ने पर्चा लीक और दूसरे के नाम पर परीक्षा दिलाने वाले गिरोह की धरपकड़ तेज कर दी थी। सोमवार को परीक्षा के दौरान एसटीएफ ने गोरखपुर में 11 मुन्ना भाईयों को गिरफ्तार किया

Published on:
23 Jun 2018 02:04 pm