4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Big Breaking यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में सेंधमारी, गोरखपुर में 11 मुन्ना भाईयों को किया एसटीएफ ने गिरफ्तार

सिविल सेवा से अधिक कड़ाई लेकिन फिर भी परीक्षा में सेंध लगा दिया माफियाओं ने
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 18 Jun 2018, 2:21 PM IST

UP Police constable recruitment

Big Breaking यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में सेंधमारी, गोरखपुर में 11 मुन्ना भाईयों को किया एसटीएफ ने गिरफ्तार

यूपी पुलिस एवं पीएसी भर्ती परीक्षा में जमकर सेंधमारी की गई है। गोरखपु में एसटीएफ ने शक के आधार पर 11 मुन्ना भाईयों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए मुन्ना भाईयों से एसटीएफ पूछताछ कर रही है। सभी को कैंट थाने पर रखा गया है।
सोमवार को प्रदेश में उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल एवं पीएसी भर्ती के लिए परीक्षा शुरू हुई। पुलिस विभाग में भर्ती के लिए भर्ती बोर्ड ने काफी दिनों से चाकचैबंद तैयारियां की थी। परिंदा भी पर न मार पाए की तर्ज पर सिविल सेवा परीक्षा से भी अधिक कड़ाई इस परीक्षा में की गई थी। लेकिन सरकारी तैयारियों को भर्ती कराने का ठेका लेने वाले माफियाओं ने जबर्दस्त सेंधमारी कर दी है।
परीक्षा एक दिन पहले से ही एसटीएफ ने पर्चा लीक और दूसरे के नाम पर परीक्षा दिलाने वाले गिरोह की धरपकड़ तेज कर दी थी।
सोमवार को परीक्षा के दौरान एसटीएफ ने गोरखपुर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों से 11 मुन्ना भाईयों को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ हिरासत में लिए गए इन युवकों से पूछताछ कर रही है। पकड़े गए सभी युवकों को कैंट थाने पर लाया गया है।

38 परीक्षा केंद्रों पर हो रही है परीक्षा

पुलिस भर्ती की परीक्षा गोरखपुर के 38 केंद्रों पर करायी जा रही है। भारी पुलिस फोर्स की तैनाती और अफसरों की निगहबानी में परीक्षा कराई जा रही है। परीक्षा में कोई गड़बड़ी न हो इसलिए एसटीएफ को भी लगाया गया है। लेकिन गोरखपुर में 11 मुन्ना भाईयों के पकड़े जाने से भर्ती बोर्ड की तैयारियों की कलई खुलती नजर आ रही है। इतनी बड़ी संख्या में युवकों के पकड़े जाने से इस परीक्षा की शुचिता पर भी प्रश्न उठने खड़े हो गए हैं।

शहर है जाम के हवाले
पुलिस भर्ती परीक्षा दो पालियों मेेें होनी है। पुलिस भर्ती में शहर में आए युवाओं की वजह से पूरा शहर जाम के हवाले है। गाड़ियां सड़कों पर रेंग रही।