सतना

23 अक्टूबर को ‘स्थानीय अवकाश’ घोषित, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

Public holiday: मध्यप्रदेश सतना कलेक्टर ने 23 अक्टूबर को स्थनीय अवकाश घोषित किया है।
less than 1 minute read
Sep 26, 2025
फोटो सोर्स: पत्रिका
फोटो सोर्स: पत्रिका

Public holiday: सितंबर का महीना खत्म होने वाला है। अक्टूबर में छुट्टियों की बहार आने वाली है। इस महीने कई सारे दिन स्कूल, कॉलेज, सरकारी दफ्तर, बैंक बंद रहेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि अक्टूबर के महीने में महानवमी, गांधी जयंती और दशहरा, महर्षि वाल्मिकी जयंती, दिवाली, गोवर्धन पूजा सहित कई अन्य त्यौहार पड़ रहे है। इस महीने लोगों को 6 से 7 छुट्टियां मिलने वाली हैं। आने वाले दिनों में आप परिवार के साथ खूब समय बिता सकते हैं।

23 अक्टूबर का अवकाश घोषित

जानकारी के लिए बता दें कि कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट सतना ने साल 2025 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए गये थे। जारी आदेश के अनुसार 23 अक्टूबर गुरूवार को भाईदूज को स्थानीय अवकाश रहेगा। कोषालय तथा बैंकों पर यह अवकाश लागू नहीं होंगे।

जानें कब-कब रहेगी छुट्टी

1 अक्टूबर- महानवमी
2 अक्टूबर- गांधी जयंती और दशहरा
7 अक्टूबर- महर्षि वाल्मिकी जयंती
20 अक्टूबर- दिवाली
21 अक्टूबर- गोवर्धन पूजा
23 अक्टूबर- भैया दूज

Updated on:
26 Sept 2025 01:54 pm
Published on:
26 Sept 2025 01:54 pm