सतना

सीएम ने बनाई अदरक वाली स्पेशल चाय, बच्चों पर उमड़ा प्यार, वीडियो में देखें मोहन यादव का अनूठा अंदाज

CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव दो दिवसीय सतना के दौरे पर हैं, वे रविवार को यहां पत्नी के साथ कामता नाथ मंदिर में पहुंचे। कामदगिरी पर्वत की परिक्रमा की, इस दौरान उनके अनूठे अंदाज ने लोगों का दिल जीत लिया, वीडियो देखकर आप भी कहेंगे मोहन भैया वाह...
2 min read
• •
Updated: 27 Oct 2024, 2:23 PM IST
CM Special Ginger Tea in Chitrakoot satna
सतना के दो दिवसीय दौरे पर दिखा सीएम का जुदा अंदाज, बनाई अदरक वाली चाय, सबको पिलाई और फिर खुद भी ली गरमागरम चाय की चुस्की...

CM Mohan Yadav Special Tea: अपने जुदा अंदाज के लिए जाने जाने वाले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एक बार फिर अनूठे अंदाज में नजर आए। वातसल्य और खुशमिजाजी सीएम के इस रूप ने लोगों का दिल जीत लिया। लोग सीएम की सादगी देख इतने खुश हो गए कि खुद को रोक नहीं पाए और बोले वाह मोहन भैया वाह…

दरअसल सीएम मोहन यादव का ये अनूठा और सादा अंदाज सतना जिले के चित्रकूट के दौरे पर दिखा। यहां उन्होंने कामदगिरी पर्वत की परिक्रमा की। इस दौरान वे लोगों से बात करते खिलखिलाते नजर आए। वहीं उन्होंने अपने हाथों से अदरक वाली गरमागरम चाय बनाई और लोगों को पिलाई भी।

आज ऐसा ही एक उदाहरण देखने को मिला सतना जिले के चित्रकूट में, जहां उन्होंने कामदगिरी पर्वत की परिक्रमा के दौरान अदरक वाली चाय बनाई। साथ ही लोगों को पिलाई भी। बता दें कि सीएम सतना के दो दिवसीय दौरे पर हैं।

चाय वाली महिला ने चाय पर बुलाया, तब खुद बनाई चाय

सीएम मोहन यादव आज रविवार 27 अक्टूबर को अपनी धर्मपत्नी के साथ भगवान कामता नाथ के दर्शन करने पहुंचे। यहां पांच किलोमीटर की कामदगिरि पर्वत की परिक्रमा लगाई। इस दौरान सरयू धारा के पास राधा कृष्ण मंदिर के नीचे चाय की दुकान चलाने वाली महिला राधा ने सीएम मोहन यादव को चाय पीने के लिए आमंत्रित किया।

राधा के बुलाने पर उसकी छोटी सी दुकान पर पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव वहां खुद ही चाय बनाने लगे। उन्होंने गैस पर चाय चढ़ाई, उसमें अदरक कूटकर डाली, गरमा गरम चाय बनाई। चाय पकने के बाद मुख्यमंत्री ने चाय छानी और अपने सहयोगियों को परोसी भी। सबको चाय देते दिख रहे सीएम मोहन यादव ने अपने हाथ की चाय का स्वाद खुद भी चखा।

बच्चों से की बात दिलाए खिलौने, खुद भी की दिवाली की शॉपिंग

इस दौरान सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने वहां नजर आए रायबरेली से आए श्रद्धालुओं के बच्चों से भी बातचीत की। सीएम ने उन्हें खिलौने दिलाए। किसी को चश्मा दिलवाया। सीएम मोहन यादव का वात्सल्य देख लोग बोले मोहन भैया वाह….

बता दें कि सीएम मोहन यादव ने इस दौरान न केवल बच्चों को शॉपिंग कराई, बल्कि खुद भी दिवाली की शॉपिंग की। वे यहां स्थित छोटे दुकानदारों और शिल्पकारों से सामान खरीदते नजर आए। इस दौरान उन्होंने डिजिटल पेमेंट किया। इस तरह उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के वोकल फॉर लोकल अपील और डिजिटल इंडिया के सपने को साकार भी किया।


Updated on:
27 Oct 2024, 2:23 PM IST
Published on: