25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MP BJP: 14 नवंबर से होगा बूथों का गठन, सीएम मोहन यादव बोले- एमपी में इतिहास बनाएगी भाजपा

MP BJP: संगठन पर्व को लेकर प्रदेश भाजपा मुख्यालय में राज्य स्तरीय कार्यशाला, 14 से 20 नवंबर तक बूथों के गठन पर फोकस करने के निर्देश दिए, वीडी शर्मा ने कहा 1.68 करोड़ सदस्य बनाएंगे..
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 27 Oct 2024, 10:47 AM IST

MP BjP

MP BJP: संगठन पर्व को लेकर शनिवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान 14 से 20 नवंबर तक बूथों के गठन पर फोकस करने के निर्देश दिए गए। सभी सांसद और विधायकों को संगठन के कार्यों में सक्रिय रहने को कहा गया है। कार्यशाला में सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रभारी महेंद्र सिंह अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

नए खून को बढ़ा रही भाजपा: सीएम

मीडिया से बातचीत में सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार पार्टी संगठन से तालमेल कर विकास कार्यों को बढ़ा रही है। सक्रिय सदस्यता में भी मप्र भाजपा इतिहास बनाएगी। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश के अपने लीडरशिप के कारण प्रदेश के साथ देशभर में तेजी से घट रही है।

भाजपा में सुंदरलाल पटवा और कैलाश जोशी के बाद कई पीढ़ी आ गईं, लेकिन कांग्रेस में उसी जमाने के दिग्विजय सिंह और कमलनाथ चल रहे हैं। भाजपा नए खून को आगे बढ़ा रही है। इसी का परिणाम है कि पंच- सरपंच से लेकर जिला राज्य और केंद्र तक में भाजपा की सरकार है।

1.68 करोड़ सदस्य बनाएंगे

वीडी ने कहा, हर बूथ पर 200 सदस्य का लक्ष्य पार हो गया है। बचे दिनों में करीब 1.68 करोड़ सदस्यता का लक्ष्य भी हासिल कर लेंगे। कार्यशाला में संसदीय बोर्ड के सदस्य सत्यनारायण जटिया, केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके, सावित्री ठाकुर, पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे भी मौजूद थे। चुनाव अधिकारी घोषित पार्टी ने हर जिले में एक चुनाव अधिकारी, दो सह अधिकारी नियुक्त किए हैं। भोपाल नगर में कविता पाटीदार, इंदौर नगर में रणवीर सिंह रावत और उज्जैन शहर में श्यामसुंदर शर्मा को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। निष्पक्षता के के लिए ये अधिकारी बाहरी जिलों के नियुक्त किए हैं।

कांग्रेस की निर्वाचित विधायक निर्मला बोलीं- जनता जो बोलेगी, वह करूंगी

कांग्रेस के टिकट पर बीना से निर्वाचित विधायक निर्मला सप्रे भी बैठक में पहुंचीं। मीडिया ने पूछा कि आप किस पार्टी में हैं तो उन्होंने कहा, मैं जनता की विधायक हूं। जनता जो निर्णय लेने के लिए बोलेगी वो करूंगी। एक अन्य सवाल पर कहा कि मैं जब विधानसभा में जवाब देने जाऊंगी तब पता चल जाएगा। सवाल प्रदेश अध्यक्ष से स्थिति स्पष्ट करने का है तो मैं उनसे बात करूंगी। मैं जल्द इससे पर्दा उठाऊंगी।

ये भी पढ़ें: MP Congress: पटवारी की नई टीम में दिग्विजय का दिखा दबदबा, कमलनाथ खेमे को भी मौका