सतना

कलेक्टर ने कहा कोई भी फाइल बंगले नहीं जाएगी, दो घंटे देर तक रुकेंगे पर फाइल ऑफिस में निपटेगी

कलेक्टर ने ओएस को दी जानकारी

less than 1 minute read
Feb 23, 2020
Collector said no file will be sent to bungalow

सतना. कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही नवागत कलेक्टर अजय कटेसरिया ने स्टाफ को बता दिया है कि कोई भी फाइल बंगला नहीं जाएगी। सभी फाइलें ऑफिस में ही निपटाई जाएंगी। स्पष्ट किया कि किसी भी फाइल को बिना देखे यूं ही हस्ताक्षर नहीं होंगे, साथ ही फाइल प्रस्तुत करने से पहले एक बार स्वयं गंभीरता से देख कर समक्ष में प्रस्तुत करें। दरअसल, नवागत कलेक्टर कटेसरिया के पास ओएस राजेन्द्र खरे पहुंचे। उन्होंने अपना परिचय कलेक्टर को दिया और पूछा कि जो भी फाइलें आईं है उन्हें बंगले भेजना है क्या सर? इस पर कलेक्टर का जवाब बड़ा सीधा सा रहा। कहा कि कोई भी फाइल बंगला नहीं जाएगी।भले दो घंटे अतिरिक्त बैठना पड़े लेकिन फाइल ऑफिस में ही निपटेगी

जिला पंजीयक को लौटाया
कलेक्टर के समक्ष जिला पंजीयक संध्या सिंह कलेक्टर गाइड लाइन निर्धारण से संबंधी फाइल लेकर पहुंचीं। उन्होंने कलेक्टर से सामने नस्ती प्रस्तुत की। इस पर कलेक्टर ने पहले तो समझा उसके बाद आवश्यक निर्देश दिए लेकिन जिला पंजीयक शायद त्वरित हस्ताक्षर चाह रही थीं। इस पर कलेक्टर ने कहा कि इस तरह से वे किसी भी नस्ती में साइन नहीं करेंगे। साथ ही नस्ती पलट कर देखी और उसमें खामियां भी बताईं। कहा, कि यह सुधार करें और फिर प्रस्तुत करें।

ये भी पढ़ें

SATNA: नवागत कलेक्टर पहले कामतानाथ की शरण में गए फिर संभाला पदभार

ये भी पढ़ें

सतना में ओलावृष्टि से सड़कों में जमी बर्फ, कश्मीर घाटी जैसा दिखा नजारा
Published on:
23 Feb 2020 01:53 am
Also Read
View All