सतना

शादी में खाने को लेकर विवाद, हलवाई ने चाकू से वकील को गोदा, दर्दनाक मौत

mp news: मध्य प्रदेश के सतना जिले में इस शादी समारोह में होने वाले छोटे विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। हलवाई ने युवा वकील पर चाकू से हमला कर दिया।

2 min read
May 01, 2026
cook stabbed a lawyer over food at wedding mp news
cook stabbed a lawyer over food at wedding in satna (फोटो- Patrika.com)

mp news: शादी समारोह में अक्सर मेहमानों के बीच खाना-पानी को लेकर विवाद होता रहता है लेकिन मध्य प्रदेश के सतना जिले में इस विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। हलवाई और युवक के बीच खाना-पानी को लेकर विवाद हो गया। शादी में मौजूद मेहमानों ने विवाद को शांत तो करा दिया लेकिन हलवाई का गुस्सा ठंडा नहीं हुआ था। इसी गुस्से में आकर उसने युवक पर चाकू से हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में तनाव और शोक का माहौल है।

दरअसल, जिले के कोठी थाना क्षेत्र के रनेही गांव में एक शादी समारोह के दौरान शुरू हुआ मामूली विवाद देर रात जानलेवा साबित हुआ। खाने-पीने की बात को लेकर हुई कहासुनी ने इतना तूल पकड़ लिया कि एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में तनाव और शोक का माहौल है। मृतक की पहचान रोहित डोहर के रूप में हुई है। मृतक गौरा मेदनीपुर का रहने वाला है।

हलवाई से हुआ विवाद, रास्ते में घेरकर मारा चाकू

मृतक रोहित रनेही गांव में आयोजित विवाह समारोह में शामिल होने गया था। बताया जा रहा है कि समारोह के दौरान उसका हलवाई का काम करने वाले सतीश डोहर से विवाद हो गया। घटना के बाद जब रोहित अपने गांव लौट रहा था, तभी रास्ते में आरोपी सतीश डोहर ने अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर सब्जी काटने वाले चाकू से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल रोहित को मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल कोठी अस्पताल पहुंचाया लेकिन घाव इतने गहरे थे कि डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। रोहितकी मौत की खबर जैसे ही परिजनों तक पहुंची घर में कोहराम मच गया।

एक ही गांव के है हमलावर और मृतक, जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही कोठी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी और मृतक एक ही क्षेत्र के रहने वाले हैं। मृतक वकालत की प्रैक्टिस करता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपियों की पहचान सुनिश्चित कर ली गई है और पुलिस की अलग-अलग टीमें उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं। (mp news)

Updated on:
01 May 2026 03:59 pm
Published on:
01 May 2026 03:53 pm