कांग्रेस की पहली सूची में विंध्य 5 जिलों में 19 प्रत्याशी घोषित, नए चेहरे के भरोसे नई लड़ाई
सतना। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी पहली सूची जारी कर दी। पहली सूची में शनिवार देर रात 155 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए है। इनमें सतना, सीधी, सिंगरौली, रीवा और पन्ना सहित कुल 19 विधानसभा सीटों के लिए टिकट घोषित कर दिया है। इसमें महिलाएं और युवाओं को तवज्जो दी गई है। इन पांच जिलों में तीन नए चेहरे पहली बार मैदान में हैं। वहीं पांच महिलाएं भी मुकाबले के लिए उतरी हैंं। इससे एक दिन पहले भाजपा सूची जारी कर चुकी है, जिसमें विंध्य के 23 नाम थे। इन जिलों में कांग्रेस और भाजपा के टिकट घोषित होने से 17 सीधे मुकाबले तय हो गए हैं।
जिला सतना
कांग्रेस : सिद्धार्थ कुशवाहा, नया चेहरा
भाजपा : तीन बार के विधायक शंकरलाल तिवारी
नागौद
कांग्रेस : यादवेंद्र सिंह
भाजपा : खजुराहो सांसद नागेंद्र सिंह
चित्रकूट
कांग्रेस : निलांशु चतुर्वेदी
भाजपा : पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार
मैहर
भाजपा : नारायण त्रिपाठी
कांग्रेस : अभी घोषणा नहीं
रैगांव
कांग्रेस : कल्पना वर्मा
भाजपा : पूर्व मंत्री जुगुल किशोर बागरी
रामपुर बाघेलान
भाजपा : विक्रम सिंह विक्की
कांग्रेस : अभी तय नहीं
अमरपाटन
कांग्रेस : डॉ. राजेंद्र सिंह
भाजपा : टिकट होल्ड।
जिला रीवा
कांग्रेस : अभय मिश्रा
भाजपा : उद्योग मंत्री राजेन्द्र शुक्ल
सिरमौर
कांग्रेस : अरुणा तिवारी
भाजपा : विधायक दिव्यराज सिंह पर फिर भरोसा
सेमरिया
कांगे्रस : त्रियुगी नारायण
भाजपा : केपी त्रिपाठी
त्योंथर
कांग्रेस : रमाशंकर पटेल
भाजपा : श्यामलाल द्विवेदी
मऊगंज
कांग्रेस : सुखेंद्र सिंह बना
भाजपा : प्रदीप पटेल
देवतालाब
कांग्र्रेस: विद्यावती पटेल
भाजपा : गिरीश गौतम
गुढ़
कांग्रेस : सुंदरलाल तिवारी
भाजपा: पूर्व विधायक नागेन्द्र सिंह
मनगवां
कांग्रेस : अभी घोषणा नहीं
भाजपा : पूर्व विधायक पंचुलाल प्रजापति
सीधी
भाजपा : विधायक केदारनाथ शुक्ला
कांग्रेस : अभी नहीं
चुरहट
कांग्रेस : अजय सिंह
भाजपा : शरतेन्द्रु तिवारी
धौहनी
कांग्रेस : कमलेश सिंह
भाजपा : विधायक कुंवर सिंह टेकाम
सिहावल
कांग्रेस : कमलेश्वर पटेल
भाजपा : फिलहाल घोषित नहीं
पन्ना
पन्ना : मंत्री कुसुम मेहदेले क ी भाजपा ने टिकट होल्ड कर दी, कांग्रेस ने भी घोषणा नहीं की।
पवई
कांग्रेस : मुकेश नायक
भाजपा : पूर्व विधायक बिजेंद्र प्रताप सिंह
गुन्नौर
कांग्रेस : शिवदयाल बागरी
भाजपा : पूर्व विधायक राजेश वर्मा
सिंगरौली
कांग्रेस : रेणू शाह, पूर्व महापौर बसपा से थीं
भाजपा : तीसरी बार विधायक रामलल्लू वैश्य दावेदार
देवसर
भाजपा : सुभाष वर्मा, पूर्व विधायक रामचरित्र के बेटे
कांग्रेस : अभी घोषित नहीं
चितरंगी
कांग्रेस : विधायक सरस्वती सिंह
भाजपा : पूर्व विधायक अमर सिंह