1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाह रे चुनाव आयोग: चुनाव आवश्यक वाहन में प्रचार सामग्री निकल गई, जिम्मेदार देखते रह गए तमाशा

समन्वय का अभाव: सूचना के बाद भी कार्रवाई के लिए नहीं पहुंची एफएसटी

2 min read
Google source verification

सतना

image

Suresh Mishra

Nov 04, 2018

MP election 2018 news: Lack of coordination in the Election Commission

MP election 2018 news: Lack of coordination in the Election Commission

सतना। एक ओर जिला निर्वाचन अधिकारी एफएसटी टीम को सक्रिय करने पूरी ताकत लगा रहे हैं लेकिन अभी भी ये टीमें मुस्तैद नहीं हो पा रही है। हालात यह है कि शुक्रवार की रात काल सेन्टर में चुनाव आवश्यक के स्टीकर लगे वाहन से चुनाव सामग्री सप्लाई की सूचना होने के बाद भी एफएसटी टीम मौके पर नहीं पहुंच सकी।

इधर इस मामले में यह तथ्य सामने आया है कि काल सेन्टर के पास एफएसटी टीम के नंबर ही नहीं है और संबंधित अधिकारी सूचना के बाद भी प्रापर रिस्पांश नहीं कर रहे हैं।

पीछे लिखा हुआ था सेक्टर मजिस्ट्रेट

शुक्रवार की रात 3 बजे के लगभग रेलवे स्टेशन में तीन टैक्सियां ऐसी रही जिनमें आगे विंड स्क्रीन में चुनाव आवश्यक लिखा हुआ था और पीछे सेक्टर मजिस्ट्रेट। इनमें से दो गाडियां बुलेरो थी जिसमें एक हरे रंग की थी वह स्टेशन से लड़कियों को लेकर तेजी से रवाना हो गई। दूसरी बुलेरो में चित्रकू ट के प्रत्याशी की चुनाव प्रचार सामग्री थी इसमें बिना प्रिंटर और संख्या वाले पोस्टर पंपलेट थे। तीसरी गाड़ी तवेरा थी। जो बुकिंग के इंतजार में थी।

फोन लगाया लेकिन फोन नहीं उठा

इसकी सूचना देर रात 3 बजे ही काल सेंटर को दी गई। काल सेंटर वाले की माने तो उसने एफएसटी टीम को कई बार फोन लगाया लेकिन फोन नहीं उठा। फिर उसने एआरओ को इसकी जानकारी दी। लेकिन इसके बाद भी पांच बजे तक मौके पर एफएसटी नहीं पहुंची। जिला मुख्यालय में जब पुख्ता इनपुट के बाद एफएसटी का यह रिस्पांश टाइम है तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्थितियां क्या होंगी।

कलेक्टर ने दिए निर्देश
उधर इस तरह के मामले में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल जैन ने सुबह 8 बजे सभी चुनाव अधिकारियों को यह निर्देश जारी किए हैं कि ड्यूटी आफ होने पर किराए के वाहनों से चुनाव आवश्यक सहित सेक्टर अधिकारियों वाले स्टीकर तत्काल निकाल लिए जाएं।