यूजर इंटरनेट अकाउंट को हैक होने से बचाने के लिए इन ट्रिक को करें फॉलो
सतना. आज कल सोशल मीडिया को इस्तेमाल करने के लिए अकाउंट बनाना बेहद जरूरी है। इन अकाउंट के बारे में किसी को भी जानकारी देने की जरुरत नहीं हैं। फिर भी कई लोग जाने अंजाने में एेसे गलती कर बैठते हैं जिसका पूरा लाभ हैकर्स को मिलता है। जीमेल, फेसबुक, ट्विटर फेसबुक से लेकर सोशल नेटवर्र्किंग साइट पर युवाओं के अकाउंट्स हैं। साथ ही वे सोशल साइट्स पर लगातार एक्टिव भी हैं, लेकिन कई बार जरा सी लापरवाही के कारण अकाउंट्स हैकर्य के शिकार हो सकते हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि जरा सी सावधानी बरती जाए तो हैकर्स से इन अकाउंट्स को बचाया भी जा सकता है। इससे प्राइवेसी भी लीक नहीं होगी साथ ही सेफ और सिक्योर रहा जा सकता है।
हैकर्स देते हैं प्रलोभन
अमूमन लोग कहीं भी ओपन वाई-फाई मिलते ही मोबाइल कनेक्ट कर लेते हैं। कई बार हैकर्स इस तरह के प्रलोभन देते हैं । ओपन वाई-फाई चलाने से पहले यह आश्वस्त कर लें वे सही हैं। फिर फि र भी ओपन वाइ-फाइ पर वेबसाइट पर वेबसाइट पर लॉगइन करने से बचें । साथ ही इससे ऑनलाइन बैकिंग न करें।इससे प्राइवेसी भी लीक नहीं होगी साथ ही सेफ और सिक्योर रहा जा सकता है।
इंटरनेट पर लोकेशन ऑन नहीं करें
आजकल इंटरनेट पर लोकेशन ऑन करने का भी ट्रेंड चल पड़ा है। कई बार यह नुकसानदायक भी साबित हो सकता है।
डिफ़ॉल्ट सेटिंग को नहीं स्वीकार
सोशल मीडिया खुद को सुरक्षित रखने के लिए विकल्प देती है, लेकिन हर बार उन्हें अनसुना करना ठीक नहीं है। इसलिए लॉगइन के बाद प्राइवेसी सैटिंग्स को अपने मुताबिक तय करें , डिफ़ॉल्ट सेटिंग को नहीं स्वीकार।
इ-मेल लिंक क्लिक न करें
कई बार आपके इ-मेल पर कई तरह की लिंक दी गई होती है और उन पर क्लिक करने को कहा जाता है। इस तरह की लिंक से बचना चाहिए । हैकर्स इससे यूजर्स को फंसाते हैं।इ-मेल लिंक क्लिक न करें।